पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर आज मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के गठन के लिए करीब 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो रहा है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah ने सोशल मीडिया के जरिए खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
Phase 1 of the West Bengal Assembly elections takes place today. I urge all citizens to participate in this festival of democracy with full strength. I especially appeal to my young friends and to the women of West Bengal to vote in large numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल के मालदा और बीरभूम जिलों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।
तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन और AIADMK-भाजपा के NDA गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं पश्चिम बंगाल में Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनें सुचारू रूप से काम कर रही हैं। किसी भी तकनीकी समस्या से निपटने के लिए सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel