पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपना चुनावी घोषणापत्र ‘भरोसा-पत्र’ जारी कर दिया है। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लॉन्च करते हुए कई बड़े और निर्णायक वादों का ऐलान किया। पार्टी ने इस दस्तावेज़ को ‘सोनार बांग्ला’ के विजन का रोडमैप बताया है।
#WATCH | Kolkata: Union Home Minister Amit Shah releases BJP's 'Sankalp Patra' for West Bengal Assembly Elections 2026. pic.twitter.com/uA4lzOOSkL
— ANI (@ANI) April 10, 2026
UCC लागू करने का बड़ा वादा
अमित शाह ने घोषणा की कि बंगाल में BJP की सरकार बनने के बाद 6 महीने के भीतर Uniform Civil Code (UCC) लागू किया जाएगा। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में अहम कदम बताया।
#WATCH | Kolkata: Union Home Minister Amit Shah says, "Several BJP-ruled states have implemented the Uniform Civil Code. Within six months, we will implement the UCC in Bengal and ensure that a single, uniform set of laws applies to all citizens across the state… We will not… pic.twitter.com/Ve8axWKHX3
— ANI (@ANI) April 10, 2026
घुसपैठ पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ की नीति अपनाने का वादा किया है। अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ बंगाल के अस्तित्व के लिए खतरा बन चुकी है और सरकार बनने पर एक-एक घुसपैठिए को चिन्हित कर राज्य से बाहर निकाला जाएगा।
We will have zero tolerance for infiltrators.
The citizens of Bengal are concerned about the state’s identity if infiltration continues.
I want to assure the people of West Bengal that form a BJP government with a full majority, we will act decisively under the policy of… pic.twitter.com/NITHICnBgj
— BJP (@BJP4India) April 10, 2026
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े एलान
घोषणापत्र में सरकारी कर्मचारियों और वेतनभोगियों के लिए राहत की घोषणा भी की गई है। BJP ने वादा किया है कि सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर 7th Pay Commission लागू किया जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA) भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
#WATCH | Kolkata: Union Home Minister Amit Shah says, "Our government will move forward with a strategy of zero tolerance towards infiltrators. Dearness Allowance (DA) will be ensured for all government employees and pensioners, and the recommendations of the 7th Pay Commission… pic.twitter.com/KMXO6T6qGr
— ANI (@ANI) April 10, 2026
ममता सरकार पर तीखा हमला
अमित शाह ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि All India Trinamool Congress (TMC) के शासन में ‘सिंडिकेट राज’, ‘भ्रष्टाचार’ और ‘गुंडाराज’ बढ़ा है। उन्होंने इसे “कालरात्रि का दुःस्वप्न” बताते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।
#WATCH Kolkata: Union Home Minister Amit Shah says, "This manifesto is a path to bring every section of Bengal out of despair. It will show a new way out for farmers surrounded by various kinds of fears… This manifesto will also place before the people of Bengal the roadmap for… https://t.co/KHARsrHNaz pic.twitter.com/Y0NiCd0zWj
— ANI (@ANI) April 10, 2026
महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस
भाजपा ने अपने ‘भरोसा-पत्र’ में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन के तहत बंगाल को नई दिशा दी जाएगी और रवींद्रनाथ टैगोर के सपनों का बंगाल फिर से बनाया जाएगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘चार्जशीट’
भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ 15 साल के कार्यकाल की एक ‘चार्जशीट’ भी पेश की है। अमित शाह के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में पार्टी ने एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है और अब अगले 5 वर्षों में बंगाल के विकास के रास्ते खोलने का संकल्प लिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel