मॉर्डन रिलेशनशिप में नए-नए ट्रेंड और कॉन्सेप्ट सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है ‘शुगर डैडी’ का ट्रेंड, जो बीते कुछ वर्षों में तेजी से चर्चा में आया है। बदलती लाइफस्टाइल, आर्थिक स्वतंत्रता और सोशल मीडिया के प्रभाव के चलते यह कॉन्सेप्ट अब पश्चिमी देशों के साथ-साथ भारत जैसे देशों में भी नजर आने लगा है।
‘शुगर डैडी’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर उस पुरुष के लिए किया जाता है, जो किसी कम उम्र की लड़की के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में होता है और उसे आर्थिक मदद भी देता है। इस तरह का रिश्ता अक्सर आपसी समझौते पर आधारित होता है, जिसमें पुरुष आर्थिक रूप से मजबूत होता है, जबकि महिला को फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता है।
इस तरह के रिश्तों में पैसों और भावनात्मक जुड़ाव के बीच एक स्पष्ट संतुलन देखा जाता है। ‘शुगर डैडी’ को बदले में अपनी यंग पार्टनर से साथ, दोस्ती, कंपनी या कभी-कभी इमोशनल और फिजिकल सैटिस्फैक्शन मिलता है। यही वजह है कि यह रिश्ता पारंपरिक रोमांटिक रिलेशनशिप से अलग माना जाता है।
जानकारों के अनुसार, यह कॉन्सेप्ट खास तौर पर हाल के दशकों में पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हुआ और अब ग्लोबल कल्चर, सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के जरिए अन्य देशों तक भी फैल रहा है। भारत में भी कुछ युवा वर्ग और आर्थिक रूप से संपन्न लोग इस तरह के रिश्तों को लेकर खुले तौर पर बात करने लगे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘शुगर डैडी’ ट्रेंड के बढ़ने के पीछे आर्थिक असमानता, बदलते सामाजिक मूल्य और रिश्तों को लेकर नई सोच जैसे कई कारण हैं। हालांकि, इस तरह के रिश्तों को लेकर समाज में अब भी अलग-अलग राय देखने को मिलती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel