प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बुधवार 17 सितंबर को 75वां जन्मदिन है। आपको बता दें कि लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर शहर में जन्म हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी को भारत समेत दुनिया भर के विभिन्न नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के बारे में किस नेता ने क्या कहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।”
भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बातचीत की। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!- प्रेसिडेंट डीजेटी।’ ट्रंप ने अपने शुरुआती अक्षरों (Donald John Trump) के साथ इस पोस्ट को साइन किया, जो इस बातचीत के निजी और दोस्ताना लहजे को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।”
140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को… pic.twitter.com/98CdgAPZmP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2025
भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह स्वस्थ और प्रसन्न रहें और इसी प्रकार देश का नेतृत्व करते रहें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया स्वच्छता अभियान एक जनांदोलन बन गया है… हमें विश्वास है कि राजस्थान के हमारे सभी भाई-बहन इस सेवा पखवाड़े से लाभान्वित होंगे…”
माँ भारती के अनन्य उपासक, सनातन संस्कृति के संरक्षक तथा विकसित भारत के शिल्पकार, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु की असीम अनुकंपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्राप्ति हो।… pic.twitter.com/CU3JcSJS7G
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 17, 2025
मोहन यादव ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- “कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारने वाले हैं। उनके द्वारा पीएम मित्र पार्क के माध्यम से आदिवासी अंचल धार झाबुआ में बड़ी सौगात मिल रही है। आज उनका हमारे बीच जन्मदिन मनाना बाकी लोगों को भी प्रेरणा देगा कि जन्मदिन सार्थक कैसे किया जा सकता है और जन्म सफल कैसे किया जाता है। मैं महाकाल से कामना करता हूं कि वे अपने अभियान में सफल हों और देश के साथ मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर डबल इंजन सरकार के साथ डबल गति से आगे बढ़े। प्रधानमंत्री निरोगी रहें, दीर्घायु हों, शतायु हों।”
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले, जन-आकांक्षाओं के संवाहक, विकसित भारत के वास्तुकार, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और लोकप्रिय जननेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
राष्ट्र की उन्नति और उत्थान हेतु समर्पित… pic.twitter.com/JT9vQtT2sV
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 17, 2025
अमित शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।”
त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2025
नीतीश कुमार ने क्या कहा?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यु की प्रार्थना की। कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं और उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।’’
आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025
उपराष्ट्रपति ने भी दी बधाई
उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राधाकृष्णन ने मोदी के दीर्घायु होने, स्वस्थ रहने और देश की सेवा में समर्पित जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।’’
Heartiest birthday greetings to Hon’ble Prime Minister, Shri @narendramodi Ji. Under your visionary leadership, India is making a mark on the global stage and moving steadily towards the goal of a developed nation. Wishing you a long, healthy, and fulfilling life dedicated to the… pic.twitter.com/eLlpDORceI
— Vice-President of India (@VPIndia) September 17, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- ‘‘मैं मोदी जी को एक्सप्रेसवे और सड़कों के नेटवर्क के माध्यम से कनेक्टिविटी में सुधार पर खर्च किए गए 1.25 लाख करोड़ रुपये, शहर में 400 किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क और यमुना की सफाई व स्वच्छता के लिए केंद्र से करोड़ों रुपये के अनुदान के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा दिल्ली के साथ खड़े रहे और उसकी जरूरतों का ध्यान रखा। हम उनकी दूरदृष्टि के अनुसार विकसित दिल्ली के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
#WATCH | On the occasion of PM Narendra Modi's birthday, Delhi CM Rekha Gupta says, "PM Modi's birthday and the Seva Pakhwada began with a blood donation camp. It is Delhi government's resolution that every drop of our blood is for the nation. During the 15-day Seva Pakhwada, we… pic.twitter.com/Mm0iPHtH4U
— ANI (@ANI) September 17, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खून दान करने के लिए 15 दिन का सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस अभियान में हिस्सा लेते हुए खून दान किया है।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta donates blood under the Seva Pakhwada campaign, a 15-day program beginning today on the occassion of PM Modi's birthday pic.twitter.com/fiVUDVJPXL
— ANI (@ANI) September 17, 2025
राहुल-खरगे ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है।”
Wishing Prime Minister Narendra Modi ji a happy birthday and good health.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2025
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।”
Best wishes to Prime Minister, Shri Narendra Modi Ji on his birthday.
May he be blessed with good health and long life.@narendramodi
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 17, 2025
एचडी देवेगौड़ा ने दी पीएम मोदी को बधाई
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा, “मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर की कृपा हमेशा आपके साथ रहे और आपको शक्ति प्रदान करे ताकि आप हमारे देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। पिछले 11 वर्षों में, जब से आप देश के नेतृत्व में हैं, आपने सामाजिक-आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की है। भारत की जनता ने इसे हर मौके और हर चुनाव में स्वीकार किया है। भारत एक विशाल, विविध और मिश्रित राष्ट्र है, और इसे एकजुट रखना तथा शांति बनाए रखना आसान काम नहीं है।”
I wish Prime Minister Shri. @narendramodi a very happy 75th birthday. May lord almighty bless him with a long life and good health to serve our nation for many more years. I sent him a letter on the occasion.@PMOIndia pic.twitter.com/quey5KLMNH
— H D Devegowda (@H_D_Devegowda) September 17, 2025
रक्षा मंत्री ने सुनाई कहानी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी से जुड़ी एक कहानी शेयर करते हुए बताया कि पीएम मोदी से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी?
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh tweets, "Some experiences are such that they determine the direction of history. My first experience connected with Prime Minister Modi was also of this kind. In Jhansi, during his speech, I had seen the brilliance of future leadership.… pic.twitter.com/9DYP5KdYY7
— ANI (@ANI) September 17, 2025
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैंने 5 बड़े गुरुद्वारों में पीएम मोदी की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए अरदास की है।”
#WATCH | Delhi | On the occasion of PM Narendra Modi's 75th birthday, Union Minister Hardeep Singh Puri says, "… For PM Modi's long life and good health, 'Ardaas' was offered in five of the major Gurudwaras, Patna Sahib, Bangla Sahib, Gurudwara Singh Sabha, Gurudwara Kirtangadh… pic.twitter.com/rnwacgYyLn
— ANI (@ANI) September 17, 2025
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “हमने हनुमान मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की हैं।”
#WATCH | Delhi: On PM Modi's 75th birthday, Delhi Minister Kapil Mishra says, "Today is Prime Minister Modi's birthday, so we have come here to the Hanuman temple, we have prayed for Prime Minister Modi's long life and good health… May God continue to keep his blessings upon… pic.twitter.com/H2jhcc1wK3
— ANI (@ANI) September 17, 2025
दिल्ली सरकार के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में पीएम मोदी के लिए प्रार्थना की।
#WATCH | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa performs akhand path sahib bhog & ardaas at Bangla Sahib Gurdwara on the occasion of PM Narendra Modi’s 75th birthday pic.twitter.com/rW5sA8FgLN
— ANI (@ANI) September 17, 2025
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों ने गंगा आरती करते हुए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Ganga Aarti performed in Varanasi on the 75th birthday of Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/6YDtAY4IPV
— ANI (@ANI) September 17, 2025
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर जगह कुछ न कुछ सेवा का कार्य हो रहा है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन है। आज तक दुनिया में शायद ही कभी किसी बड़े नेता के जन्मदिन पर इतने बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्यों का आयोजन हुआ हो।”
#WATCH | Ahmedabad | On the occasion of PM Narendra Modi's birthday, Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi says, "On the occassion of PM Modi's birthday, everyone is performing one or the other act of service. This may be the first time that for the birthday celebration of a… pic.twitter.com/kk1uTBtT6U
— ANI (@ANI) September 17, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel