प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान मोदी ने ईद के आने वाले त्योहार पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर किसी भी तरह के हमले की निंदा की है। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के महत्व पर भी चर्चा की।
Spoke with HH Sheikh Sabah Al-Khaled Al-Hamad Al-Mubarak Al-Sabah, Crown Prince of Kuwait and conveyed greetings on the upcoming festival of Eid.
We exchanged views on the evolving situation in West Asia and shared concerns over recent developments. Reiterated India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2026
मोदी और कुवैती क्राउन प्रिंस ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर कूटनीतिक जुड़ाव की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही प्रधानमंत्री ने कुवैत में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए क्राउन प्रिंस के निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel