असम विधानसभा चुनाव से पहले प्रद्युत बोरदोलोई के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
बोरदोलोई मौजूदा सांसद हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं। चुनाव से ठीक पहले उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
असम कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
उनके इस्तीफे में लिखा है, "आज बहुत दुख के साथ, मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी पदों, खास अधिकारों और प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहा हूं।" pic.twitter.com/52XI4RU1VD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026
एक दिन बाद ही BJP में शामिल
बुधवार (18 मार्च 2026) को कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ही बोरदोलोई ने BJP का दामन थाम लिया।
इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे।
सीएम सरमा ने कहा कि बोरदोलोई के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उन्होंने संकेत दिया कि वे उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं।
कांग्रेस को लगातार झटके
इससे पहले वरिष्ठ नेता भूपेन कुमार बोरा भी BJP में शामिल हो चुके हैं, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा था।
कांग्रेस में अंदरूनी कलह के संकेत
कांग्रेस नेताओं ने इस घटनाक्रम को
-
अंदरूनी मतभेद
-
टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी
का नतीजा बताया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि टिकट वितरण को लेकर असंतोष था, जबकि गौरव गोगोई ने इसे राजनीतिक दबाव बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel