महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवर पेठ रेड लाइट इलाके में मंगलवार (10 फरवरी 2026) को पुलिस ने बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई
बुधवार (11 फरवरी 2026) को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मेगा ऑपरेशन मानव तस्करी, अवैध गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर भारी पुलिस बल ने इलाके की करीब 50 इमारतों में तलाशी अभियान चलाया।
#WATCH | पुणे के बुद्धवार पेठ में पुलिस की आधी रात 'कॉम्बिंग' ऑपरेशन: 50+ घरों की तलाशी, संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती
पुणे के प्रसिद्ध रेड लाइट एरिया बुद्धवार पेठ में पुलिस ने देर रात बड़े पैमाने पर छापेमारी की।
50 से अधिक घरों की तलाशी ली गई, जिसमें कई संदिग्ध व्यक्तियों और… pic.twitter.com/7ALUhPEBpc
— One India News (@oneindianewscom) February 12, 2026
426 महिलाओं और 290 पुरुषों की पहचान जांची गई
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 426 महिलाओं और 290 पुरुषों की पहचान की जांच की। साथ ही कुछ नाबालिग लड़कियों को सुरक्षा और पहचान की पुष्टि के लिए फरासखाना पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
नाकेबंदी के दौरान ड्रग्स के साथ गिरफ्तारी
इलाके में पांच स्थानों पर नाकेबंदी कर सैकड़ों लोगों और वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने 31 वर्षीय एक युवक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया, जिसके पास से चरस और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदिग्धों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel