कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा द्वारा दायर मानहानि केस से जुड़ा है। रिंकी शर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ झूठे दावे किए गए, जिनमें कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियों का जिक्र शामिल था।
बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा ने सोमवार को गुवाहाटी हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। ऐसे में अब उनके सामने गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया है।
इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट ने खेड़ा को सात दिन की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी।
फिलहाल इस मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel