असम सरकार में मंत्री और भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर तीखा हमला बोला है। गुवाहाटी हाईकोर्ट द्वारा खेड़ा की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हजारिका ने इसे “न्याय की जीत” बताया।
पीयूष हजारिका ने कहा कि वह अदालत के इस फैसले के लिए आभारी हैं और आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने चुनाव परिणामों को प्रभावित करने और भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमीन के दस्तावेजों में जालसाजी और नकली पासपोर्ट बनवाने जैसे गंभीर अपराध किए हैं।
Grateful that Hon’ble Gauhati HC has denied bail to criminal @Pawankhera . REMEMBER he forged land deeds and faked passports just to manipulate an election outcome and also compromise India’s relations with other sovereign nations. Now we need MORE answers
1. Who were his…
— Pijush Hazarika (@Pijush_hazarika) April 24, 2026
उन्होंने कई सवाल उठाते हुए कहा:
- इस कथित साजिश में और कौन-कौन शामिल हैं?
- क्या पवन खेड़ा ही इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी है या किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा?
- इस गतिविधि के लिए फंडिंग किसने की और किन-किन दस्तावेजों में जालसाजी की गई?
- क्या इस मामले में सीमा पार से भी कोई विदेशी कनेक्शन है?
हजारिका ने यह भी दावा किया कि पवन खेड़ा कथित रूप से बिचौलियों के जरिए काम कर रहे थे, लेकिन असम पुलिस कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल हर व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी सजा मिलेगी। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है और मामले में आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel