उत्तर प्रदेश के शामली जिले के खुरगान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने 19 फरवरी 2026 को आरोपित ससुर अब्बास और उसके बेटे सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को मुशकरा नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अब्बास ने कबूल किया कि वह बहू पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया।
हत्या की साजिश कैसे रची गई?
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बहू के पुराने परिचित जावेद को दोस्ती के बहाने घर बुलाना शुरू किया, ताकि वह महिला के करीब आ सके।
हवस में अंधा ससुर बना कातिल, बहू की गला घोंटकर हत्या
उत्तर प्रदेश के कैराना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
आरोपी अब्बास ने अपनी बहू मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि अब्बास अपनी बहू पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, और इनकार… pic.twitter.com/63zItZiNAt
— One India News (@oneindianewscom) February 20, 2026
11 फरवरी की रात कथित तौर पर अब्बास झरोखे से डंडे की मदद से दरवाजा खोलकर कमरे में घुसा। जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
पति की भूमिका भी संदिग्ध
मामले में मृतका के पति सलमान की भूमिका भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब से लौटने के बाद पुलिस को गुमराह करने में अपने पिता की मदद कर रहा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार:
हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी।
वैज्ञानिक साक्ष्य और सख्त पूछताछ के बाद सच सामने आया।
दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
यह मामला घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel