उधमपुर जिले में सोमवार (20 अप्रैल 2026) सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे खाई में गिर गई।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
#WATCH | Udhampur, Jammu and Kashmir: A bus met with an accident in the village Kanote, Udhampur.
10 people have died, and a rescue operation is underway. The injured have been shifted to the government hospital in Udhampur: J&K Police pic.twitter.com/iqEcoxg2F6
— ANI (@ANI) April 20, 2026
हादसे की वजह क्या?
चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि एक मोड़ पर बस का टायर फट गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
नेताओं ने जताया शोक
इस घटना पर उमर अब्दुल्ला और मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रशासन हादसे के पीछे की वास्तविक वजहों की जांच में जुटा हुआ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel