click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: Women Ministers In Modi 3.0: कौन हैं वो 7 महिला मंत्री, जिन्हें मोदी कैबिनेट में मिली जगह
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Top News > Women Ministers In Modi 3.0: कौन हैं वो 7 महिला मंत्री, जिन्हें मोदी कैबिनेट में मिली जगह
Top News

Women Ministers In Modi 3.0: कौन हैं वो 7 महिला मंत्री, जिन्हें मोदी कैबिनेट में मिली जगह

इस बार कुल 71 मंत्रियों को मोदी की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसमें सात महिला मंत्रियों को भी जगह मिली है। जानिए वो कौन 7 महिला मंत्री हैं जिन्हें मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है।

Last updated: 2024/06/10 at 11:32 AM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रविवार शाम 7 बजे के बाद मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। मोदी की नई कैबिनेट में युवा नेताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जगह मिली है। इस बार 7 महिला मंत्रियों को मोदी कैबिनेट 3.0 में जगह मिली है।

Contents
निर्मला सीतारमणअन्नपूर्णा देवीरक्षा खडसेशोभा करंदलाजेअनुप्रिया पटेलसावित्री ठाकुरनिमुबेन बंभानियापिछली सरकार में ये थी महिला मंत्री

निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, नीमूबेन बमभानिया और शोभा करंदलाजे ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन्हें मोदी की नई कैबिनेट में स्थान मिला है। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं। रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के रावेर से चुनाव जीती हैं। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार शरद पवार गुट को पटखनी दी थी।

निर्मला सीतारमण

  • निर्मला सीतारमण को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। उन्होंने पिछली सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • वह पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री रहीं हैं। उन्होंने भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है।
  • सीतारमण 2006 में भाजपा में शामिल हुईं और 2010 में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था। 2014 में उन्हें मोदी सरकार में आंध्र प्रदेश से राज्य मंत्री बनाया गया था।

अन्नपूर्णा देवी

  • झारखंड के कोडरमा से लगातार दूसरी बार भाजपा सांसद बनी अन्नपूर्णा देवी यादव को मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।
  • 2019 चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। उसके बाद उन्हें शिक्षा राज्य मंत्री बनाया था। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से एक हैं।
  • इससे पहले वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का हिस्सा थीं, लेकिन 2019 चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा था।

रक्षा खडसे

  • राज्य मंत्री के रूप में जगह बनाने वाली 37 वर्षीय रक्षा खडसे मोदी मंत्रिमंडल की सबसे युवा महिला मंत्री हैं।
  • उन्होंने कंप्यूटर साइंस से Bsc की पढ़ाई की है। वह महाराष्ट्र में भाजपा के कद्दावर नेता एकनाथ खडसे की पुत्रवधू हैं।
  • रक्षा ने पहली बार 26 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव जीता था और संसद पहुंची थीं।
  • रक्षा के पति निखिल खड़से ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

शोभा करंदलाजे

  • शोभा करंदलाजे कर्नाटक से तीसरी बार सांसद बनी हैं। उन्हें फिर से NDA सरकार में राज्य मंत्री के रूप में जगह मिली है।
  • वह 17वीं लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं।
  • 57 वर्षीय शोभा ने सोशल वर्क से ग्रेजुएशन और समाज शास्त्र में MA किया है।
  • वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के करीबी लोगों में गिनी जाती हैं। वह पिछले 25 सालों से भाजपा से जुड़ी हुई हैं।

अनुप्रिया पटेल

  • अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की राजनीति में युवा महिला चेहरे के रूप में पहचान रखती हैं। वह पिता सोनेलाल की पार्टी अपना दल (S) का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  • अपना दल दो धड़ों में बंटी है। दूसरा धड़ा अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) है और उसका प्रतिनिधित्व उनकी मां करती हैं।
  • अपना दल (S) NDA के सहयोगी दलों में शामिल हैं। ऐसे में अनुप्रिया को राज्य मंत्री बनाया गया है। अनुप्रिया का जन्म 29 अप्रैल, 1981 को कानपुर में हुआ था।

सावित्री ठाकुर

  • मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली आदिवासी नेता सावित्री ठाकुर अब सदन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • 46 वर्षीय सावित्री मध्य प्रदेश में भाजपा का आदिवासी चेहरा हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव से लेकर संसद तक का सफर तय किया है।
  • उन्होंने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उसके बाद अब एक बार फिर से भाजपा सांसद बनी हैं।

निमुबेन बंभानिया

  • निमुबेन बंभानिया गुजरात के भावनगर से सांसद बनी हैं। उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। वह सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
  • लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले वह मेयर थी। भावनगर से तत्कालीन सांसद भारतीबेन शायल का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने 4.50 लाख वोटों से जीत हासिल की है।
  • वह तेलपड़ा कोली समाज से आती हैं। उनका जन्म 1966 में हुआ था। उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक करने के साथ Bed भी की है।

पिछली सरकार में ये थी महिला मंत्री

  • पिछली भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​राज्य मंत्री भारती पवार, साध्वी निरंजन ज्योति, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी और प्रतिमा भौमिक शामिल थीं।
  • हालांकि, इस बार ईरानी को अमेठी और भारती को डंडोरी से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
  • इसी तरह निरंजन ज्योति, दर्शना, लेखी और भौमिक को पार्टी में चुनाव मैदान में नहीं उतारा था। ऐसे में वह मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सकी हैं।

You Might Also Like

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद

ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल

TAGGED: @india, Annapurna Devi, anupriya patel, breakingnews, current affairs, hindinews, Modi Government 3.0, Nimbuen Bambhania, nirmala sitaraman, oneindianews, oneindianewscom, Raksha Khadse, Savitri Thakur, Shobha Karandlaje, Women Ministers In Modi 3.0

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘शुरुआती 4 दिनों में कोई मंत्री अपना ऑफिस छोड़कर बाहर नहीं जाएगा’, शपथ लेते ही PM मोदी ने दिया टास्क
Next Article आखिरी 6 ओवरों की कहानी… भारतीय गेंदबाजों ने ऐसे पलटी बाजी, घुटनों पर आया पाकिस्तान

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक
Entertainment India Top News June 10, 2026
बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
Bihar India Top News June 10, 2026
भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद
India Top News June 10, 2026
ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.