उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार (9 मई 2026) को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा जामिया अरबिया हयातूल उलूम के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा की गई।
बुलडोजर से चला ध्वस्तीकरण अभियान
प्रशासन ने मझोला इलाके में स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाते हुए मुख्य गेट समेत कई हिस्सों को तोड़ दिया।
कार्रवाई के दौरान करीब पाँच बुलडोजर लगाए गए, जो कई घंटों तक लगातार काम करते रहे।
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की टीम ने प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान मदरसा जमिया अरेबिया हयातुल उलूम के मुख्य गेट को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।#Moradabad #BulldozerAction #Madarsa #UttarPradesh #MDA #EncroachmentDrive
[ Moradabad, Bulldozer,… pic.twitter.com/PoNV9kn16f
— One India News (@oneindianewscom) May 9, 2026
25 साल पुराना विवाद, कोर्ट का फैसला निर्णायक
प्रशासन के अनुसार, यह मामला पिछले करीब 25 वर्षों से अदालत में लंबित था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मदरसे की नींव 1980 में रखी गई थी, लेकिन बाद में भूमि स्वामित्व को लेकर विवाद शुरू हो गया।
वर्ष 2000 में यह जमीन मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकार में आ गई थी।
हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की
मदरसा कमेटी ने कब्जा बनाए रखने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
हाल ही में आए फैसले में कोर्ट ने MDA के पक्ष में निर्णय सुनाया, जिसके बाद प्रशासन ने करीब 10 एकड़ जमीन पर कब्जा लेकर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या तनाव को रोकने के लिए इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरा अभियान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel