click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: यूपी में बनकर तैयार हुआ देश का पहला स्पोर्ट्स सिटी सेंटर, आधा दर्जन से अधिक खेलों की मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Uttar Pradesh > यूपी में बनकर तैयार हुआ देश का पहला स्पोर्ट्स सिटी सेंटर, आधा दर्जन से अधिक खेलों की मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग
Uttar Pradesh

यूपी में बनकर तैयार हुआ देश का पहला स्पोर्ट्स सिटी सेंटर, आधा दर्जन से अधिक खेलों की मिलेगी विश्वस्तरीय ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्पोर्ट्स सिटी में देश का पहला खेल शहर बनकर तैयार हो गया है। यहां पर क्रिकेट के साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक खेलों का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी साथ ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए यह स्टेडियम मेजबानी करेगा। शहीद पथ के किनारे 71 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है।

Last updated: 2024/06/24 at 6:07 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

राजधानी के इकाना स्पोर्ट्स सिटी में देश का पहला खेल शहर तैयार हो गया है, जहां अब क्रिकेट के साथ करीब आधा दर्जन खेलों के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा तो मिलेगी, साथ ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी की राह भी खुलेगी।

Contents
71 एकड़ में विकसित गया अंतरराष्ट्रीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चरइनडोर स्टेडियम की क्षमता होगी तीन हजारप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धिइकाना स्पोर्ट्स सिटी पर एक नजरअन्य सुविधाएं

यहां बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्क्वैश, बास्केटबॉल, कबड्डी, वालीवाल और हैंडबॉल के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर नया इनडोर स्टेडियम बनाया गया है। लान टेनिस का 10 कोर्ट और पांच हजार क्षमता का फुटबाल स्टेडियम बड़े आयोजन के इंतजार में है।

सभी खेलों की ट्रेनिंग इसी साल अगस्त से शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब सूबे के उभरते खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए दिल्ली या मुंबई का सफर नहीं तय करना पड़ेगा। सभी खेलों की शुरू होंगी अकादमीलगातार दो सीजन से आइपीएल और पिछले साल क्रिकेट विश्वकप की सफल मेजबानी के बाद दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने वाले लखनऊ में अब टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस समेत अन्य खेलों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के आयोजन हो सकेंगे।

71 एकड़ में विकसित गया अंतरराष्ट्रीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर

शहीद पथ के किनारे 71 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है। इसमें 50 हजार दर्शक क्षमता का विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप क्रिकेट ग्राउंड पहले से ही तैयार है।

मुख्य स्टेडियम के पीछे एक मल्टीपरपज हाल बनाया गया है। हाल में स्क्वैश के अलावा टेबल टेनिस, बास्केटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी और हैंडबाल जैसे खेल की ट्रेनिंग मिलेगी। मल्टीपरपज हाल दो मंजिला है। इसके अलावा 10 कोर्ट वाला लान टेनिस भी पिछले साल ही तैयार कर लिया गया, जहां अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा चुका है।

पिछले साल ही पांच हजार दर्शक की क्षमता का फुटबाल स्टेडियम बनाया गया है। देशभर में इकाना स्पोर्ट्स सिटी एकमात्र परिसर है, जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ आधा दर्जन से अधिक खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। ऐसे में जल्द ही यहां बैडमिंटन, टेनिस, बास्केटबाल, हैंडबाल और टेबल टेनिस के बड़े सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

इनडोर स्टेडियम की क्षमता होगी तीन हजार

इकाना बैडमिंटन अकादमी को बेहद शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। यहां किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान लगभग तीन हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। वर्तमान में प्रदेश की सबसे बड़ी बीबीडी बैडमिंटन अकादमी है, जहां दो हजार दर्शकों की क्षमता है।

परिसर में सभी खेलों की अकादमी शुरू होने जा रही है। ट्रेनिंग के लिए सभी खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। परिसर में ही बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग हास्टल भी बनाया गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में इकाना स्पोर्ट्स सिटी प्रतिभाएं तैयार करने वाला सबसे बड़ा सेंटर के तौर पर भी जाना जाएगा।

प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए दुनियाभर में चर्चित है। यहां आइपीएल, विश्वकप, कई द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ दलीप ट्राफी और रणजी ट्राफी सभी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है। सभी खेलों की सुविधाएं एक जगह उपलब्ध होने से राजधानी सहित प्रदेशभर की प्रतिभाओं को बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।

इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा के मुताबिक, सभी खेलों की अकादमी खोलने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। अगले एक-दो माह में प्रशिक्षण अकादमी शुरू हो जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच की नियुक्ति करेंगे।

इकाना स्पोर्ट्स सिटी पर एक नजर

71 एकड़ में बना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

फुटबाल स्टेडियम 01
बैडमिंटन 05 कोर्ट
लान टेनिस 10 कोर्ट
स्क्वैश 10 कोर्ट
टेबल टेनिस 20 टेबल
बास्केटबाल 02 कोर्ट
वालीबाल 02 कोर्ट
अतिरिक्त क्रिकेट ग्राउंड 01

अन्य सुविधाएं

बालक और बालिकाओं के हास्टल
सभी खेलों की अकादमी
फैकल्टी बिल्डिंग
गेस्ट हाउस

You Might Also Like

अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं

TAGGED: @india, hindi news, latest hindi news, newschannelinindia, oneindianews, sports, topnewschannelinindia, uttar pradesh, Uttarpradesh CM Yogi Adityanath

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article रिलीज हुआ ‘सरफिरा’ का पहला गाना ‘मार उड़ी’, अक्षय कुमार ने दिखाया आम आदमी का जिद्दी अंदाज
Next Article कौन थे ‘लोकसभा के जनक’ कहे जाने वाले मावलंकर? जिनके ‘रूल’ से आज भी तय होता है नेता प्रतिपक्ष

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता
India Top News June 10, 2026
PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं
India Top News World June 10, 2026
TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें
Elections India Top News West Bengal June 10, 2026
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.