click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: बबुआ सोता था और माफिया सरकार चलाते थे… अयोध्या में अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Uttar Pradesh > बबुआ सोता था और माफिया सरकार चलाते थे… अयोध्या में अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh

बबुआ सोता था और माफिया सरकार चलाते थे… अयोध्या में अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ

किसी का नाम लिए बगैर ही सीएम योगी ने कहा कि उस दौर में अराजकता चरम पर थी, आज भी इनके नेताओं को वही दौर याद आता है. लेकिन हमारी सरकार ने एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बनाया. समाजवादी पार्टी के गुंडे-माफियाओं के कब्जे से 64 हजार हेक्टेयर भूमि को मुक्त करवाया.

Last updated: 2024/09/19 at 5:20 PM
One India News Team
Share
9 Min Read
SHARE

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. अयोध्या में जमीन घोटाले के आरोप का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां पर कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है. अकेले अयोध्या में किसानों को 1700 करोड़ रुपये की मुआवजा बांटा गया है. कोई भी यह नहीं कह सकता कि जमीन घोटाला हुआ है. इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ रुपये के से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

Contents
सपा दौर में हर क्षेत्र में थे माफियाः CM योगीSP के दौर में होते थे संगठित अपराधः CM योगीअब तक 3 करोड़ कर चुके दर्शनः CM योगी‘चाचा-भतीजे या दो लड़कों से लड़ने को तैयार’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर अच्छी सरकार होती है तो शांति सुरक्षा, विकास और रोजगार लेकर आती है. गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बिना भेदभाव हर गरीब तक पहुचाने का काम करती है. प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के निर्देशन में काम किया है. आज उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ का इंजन बनकर उभरा है.

सपा दौर में हर क्षेत्र में थे माफियाः CM योगी

उन्होंने आगे कहा कि साल 2017 से पहले यहां उत्तर प्रदेश में विकास का बैरियर था. यहां महापुरुषों का अपमान किया जाता था. हमने विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया. 2 लेन की सड़कें अब 4 लेन सड़कों के साथ गांव और शहर से कनेक्टिविटी से जुड़ते दिखाई दे रहे होंगे. उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 62 लाख शौचालय दिए गए. अयोध्या में हमने जो उज्ज्वला योजना के फ्री सिलेंडर देने का वादा किया था और आज वो दे रहे हैं. अब दिवाली आने वाली है, सबको सिलेंडर मिलने जा रहा है.

SP के दौर में होते थे संगठित अपराधः CM योगी

समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले समाजवादी गुंडे गरीब का राशन चट कर जाते थे. समाजवादी पार्टी सरकार के दौर में हर क्षेत्र में माफिया थे, भू माफिया और वन माफिया, हर क्षेत्र में संगठित अपराध करते थे.

विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बबुआ घर में सोता था, 12 बजे उठता था, और माफिया समानांतर सरकार चलाते थे. होली हो या दिवाली हो, महाशिवरात्रि हो या जन्माष्टमी सब पर रोक लगा दी जाती थी. उन्होंने आगे कहा कि हरे रामा हरे कृष्णा की धुन भी इनको अच्छी नहीं लगती थी. इन्हीं के कार्यकाल में दुर्गापूजा के दौरान दंगा हुआ. ये किसने नहीं देखा, देवकाली मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई, तब मैं सांसद हुआ करता था. गोरखपुर से सांसद होने के समय यहां आंदोलन करने आना पड़ा.

अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर ही सीएम योगी ने कहा कि उस दौर में अराजकता चरम पर थी, आज भी इनके नेताओं को वही दौर याद आता है. लेकिन हमारी सरकार ने एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बनाया. समाजवादी पार्टी के गुंडे-माफियाओं के कब्जे से 64 हजार हेक्टेयर भूमि को मुक्त करवाया. जब गुर्गों से जमीन कब्जा मुक्त करवाएंगे, तो सरगना को तो दर्द होगा ही, इसीलिए सरगना आज बार-बार बोलता है कि अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ है. मैं बता रहा हूं कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ जबकि 1700 करोड़ सिर्फ अकेले अयोध्या में किसानों को मुआवजा बांटा गया है, कोई नहीं कह सकता कि जमीन घोटाला हुआ है.

अब तक 3 करोड़ कर चुके दर्शनः CM योगी

अयोध्या में रामलला के दर्शन का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिस अयोध्या को इन लोगों ने रामभक्तों के लहू से इसे सींचने का काम किया था, जिस अयोध्या के बारे में ये कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज उसी अयोध्या में 3 करोड़ भक्त अब तक रामलला के दर्शन कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि अयोध्या के घाटों पर दीपोत्सव में जब दीप जलते हैं तो 2 लोगों को परेशानी होती है, एक सपा प्रमुख को, दूसरे पाकिस्तान को क्योंकि इनको मालूम है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप अयोध्या को ही नहीं बल्कि पूरे देश प्रदेश को रोशन करेगा ही. मानवता के लिए कैंसर बन चुके पाकिस्तान को भी नेस्तनाबूद करने की सामर्थ्य भी रखता है. पाकिस्तान तो परेशान होगा ही वो भारत का दुश्मन है,लेकिन हिन्दू विरोधी पार्टी समाजवादी पार्टी को भी परेशानी होती है क्योंकि ये अंधेरे में रहने के अभ्यस्त हैं. इनको तो अंधेरा चाहिए और डकैती करने के लिए इनको अंधेरा चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि जिस अयोध्या को इन्होंने विकास से वंचित किया था, आज उसी अयोध्या में 30 हजार करोड़ परियोजनाओं की सौगात दी गई है. इतना विकास न कांग्रेस सरकारों में हुआ और न ही सपा की 4 बार के सरकार में. आज अयोध्या सुंदरतम हो रही है, इसलिए इनको परेशानी तो होगी ही. इनको विवादित ढांचा प्यारा था, जिसको रामभक्तों ने नेस्तनाबूद कर दिया था. ये लोग तो रामभक्तों पर गोली चलाते थे.

उन्होंने आगे कहा, “जिनके हाथ खून से सने हों वो अयोध्या की चर्चा करते हैं तो लोग हंसते हैं. इनके एक-एक काले कारनामों को निकालेंगे तो पता चलेगा कि इन्होंने भदरसा में जो किया वो किसी से छिपा नहीं है. अगर काला चिट्ठा निकालेंगे तो ये कहीं मुह दिखाने लायक नहीं बचेंगे. अयोध्या एयरपोर्ट और विकास से सपा को परेशानी हो रही है. कुछ दिनों में अयोध्या इंटरनेशनल कनेक्टिविटी जुड़ने वाला है. अयोध्या के लिए जो सौभाग्य आया है तो रामद्रोहियों को तो परेशानी होगी ही. इनको जब कुछ नहीं मिलता तो जो गुर्गे बोलते हैं, वहीं सरगना भी बोलता है. साल 2017 के पहले के अयोध्या और अब के अयोध्या में अंतर साफ दिखाई दे रहा हैय

अयोध्या के विकास की बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बनने की ओर है. इसे ये स्वीकार कैसे कर सकते हैं. विकास तो कभी इनका एजेंडा ही नहीं रहा था.

‘चाचा-भतीजे या दो लड़कों से लड़ने को तैयार’

क्राइम को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के संगठित अपराध में लिप्त जितने भी माफिया थे, चाहे वो प्रयागराज का रहा हो या गाजीपुर का रहा हो, चाहे रामपुर या अंबेडकर नगर का रहा हो, ये सब इनके चचा जान हुआ करते थे. माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाला व्यक्ति, दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाला व्यक्ति आज संत परंपरा को माफिया कहता है. यही उनके संस्कार हैं, इसीलिए मैं कहता हूं इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है.

सपा और कांग्रेस की जोड़ी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाहे चाचा भतीजे की जोड़ी हो, या दो लड़कों की जोड़ी हो ये लोग अराजकता फैलाने और गुंडागर्दी की हदें पार करने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सरकार इन सबसे लड़ने को तैयार है. उन्होंने कहा कि जब इनको मौका मिला था तो ये लोग जाति के नाम पर लड़वाते थे. तुष्टिकरण की राजनीति करते थे. सपा सरकार में दलित महापुरुषों का अपमान होता था. बसपा सरकार अपने दौर में अन्य लोगों पर अत्याचार करवाती थी, जबकि आज डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव सबका साथ सबका विकास के भाव से काम कर रही है.

You Might Also Like

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TAGGED: @india, Akhilesh Yadav, Ayodhya, Breaking news, cm yogi, cm yogi aditynath, hindi news, latest hindi news, newschannelinindia, oneindianews, topnewschannelinindia, uttar pardesh, Yogi government, अयोध्या, सीएम योगी, सीएम योगी आदित्यनाथ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team September 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कैबिनेट ने जैव प्रौद्योगिकी विकास को दी नई दिशा: ‘बायो-राइड’ योजना को 2025-2026 तक किया मंजूर
Next Article प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) को मंजूरी, किसानों और उपभोक्ताओं को होगा लाभ

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार
India Top News June 1, 2026
बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Assam India Top News June 1, 2026
लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.