ब्राजील के बेलेम शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP30) में गुरुवार (20 नवंबर 2025) को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे आयोजन स्थल को अफरा-तफरी में बदल दिया। जैसे ही आग की लपटें और धुआँ फैलना शुरू हुआ, आयोजन स्थल को तुरंत खाली कराया गया और हजारों प्रतिभागियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीमों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी की जान नहीं गई। हालांकि, कई लोगों को धुएँ के कारण साँस लेने में परेशानी हुई और उन्हें वहीं प्राथमिक उपचार दिया गया। आग लगने की घटना के बाद सम्मेलन की चल रही बातचीत और सभी कार्यक्रम तत्काल रोक दिए गए, जिससे पूरी व्यवस्था कुछ देर के लिए ठप पड़ गई।
A fire near the East Africa pavilion at the COP30 in Belem Brazil has forced mass evacuations from the climate summit. Am waiting outside, where it has started to rain. Credit: Arshreet Singh, Carbon Pulse. Fire at COP30. #COP30 pic.twitter.com/Y4ZHhHN8hs
— Liv Casben (@livcasben) November 20, 2025
घटना के समय संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी स्थल पर मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षा टीम ने तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। इसी तरह भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी पास के ‘ब्लू ज़ोन’ क्षेत्र में मौजूद थे, लेकिन वे सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार आग उस हिस्से में लगी थी, जहाँ अलग-अलग देशों, शोध संस्थानों और पर्यावरण संगठनों के पवेलियन बनाए गए थे, जहाँ प्रदर्शनी और चर्चाएँ चल रही थीं।
ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के लिए तेज़ और समन्वित कार्रवाई की गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचा। यह भी कहा गया कि हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी या सुरक्षा में कोई गंभीर लापरवाही हुई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel