Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

बेलगावी में ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल; तकनीकी खराबी बनी वजह

बेलगावी में ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट घायल; तकनीकी खराबी बनी वजह

कर्नाटक के बेलगावी जिले में सांबरा एयरपोर्ट के पास मंगलवार को कथित तौर पर रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक दो सीटों वाले प्रशिक्षण विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई।

दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए वायु सेना के अस्पताल ले जाया गया है।

विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग फोटो और वीडियो बनाते भी दिखे। विमान को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली।

 

Filed under Karnataka

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.