Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

पूर्वी लेबनान पर इजराइल ने किया हमला, 5 फिलिस्तीन लड़ाकों की मौत; 10 घायल

पूर्वी लेबनान पर इजराइल ने किया हमला, 5 फिलिस्तीन लड़ाकों की मौत; 10 घायल

पूर्वी लेबनान में सीरिया समर्थित फिलिस्तीनी समूह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इस्राइली हवाई हमले में बुधवार तड़के पांच फिलिस्तीनी आतंकवादी मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। समूह के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन-जनरल कमांड के अनवर राजा ने कहा कि इजरायली हमले ने सीरिया की सीमा के पास लेबनान के पूर्वी शहर क्यूसाया में चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है।

पीएफएलपी-जीसी की लेबनान-सीरिया सीमा के साथ-साथ दोनों देशों में सैन्य उपस्थिति है। समूह ने अतीत में इजरायल के खिलाफ हमले किए थे।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.