Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

बाबा केदरनाथ का मंदिर केवल दो घंटे के लिए हो रहा बंद, 22 घंटे हो रहे श्रद्धालुओं को दर्शन

बाबा केदरनाथ का मंदिर केवल दो घंटे के लिए हो रहा बंद, 22 घंटे हो रहे श्रद्धालुओं को दर्शन

बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए आज की तारीख तक करीब सात लाख श्रद्धालुजन पहुंच चुके हैं, जोकि एक रिकॉर्ड है। बाबा के भक्तों को पंजीकरण और दर्शन टिकट के जरिए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। इस व्यवस्था की वजह से दर्शन आसानी से हो रहे हैं। बाबा केदार धाम में उमड़ रही तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अभी तीन जून तक पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। इसके पीछे वजह खराब मौसम का अंदेशा भी बताया जा रहा है।

बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस समय दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए केवल दो घंटे ही मंदिर बंद रखकर साफ-सफाई का काम हो पा रहा है। 22 घंटे दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खुला रखा जा रहा है। रात्रि में रुद्राभिषेक पूजन करवाए जा रहे हैं, जिनका पंजीकरण अलग से हो रहा है। अधिकांश श्रद्धालु प्रतीकात्मक दर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बाबा केदार धाम आने-जाने वाले पैदल मार्ग पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए भी काम बराबर चल रहे हैं क्योंकि इन्हीं दिनों में काम हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ जाने वाले पुराने पैदल मार्ग को भी पुनः ठीक किया जा रहा है, यह मार्ग आपदा के समय बह गया था।

अजेंद्र अजय ने बताया कि बाबा केदारनाथ में मौसम अप्रत्याशित रूप से बदल जाता है, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी जरूर है। इस बार बेमौसम बरसात और हिमपात की वजह से मुश्किलें बढ़ी हैं इसके बावजूद तीर्थ यात्रियों के उत्साह में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.