Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

हाथ में कलावा, मंदिर में भरी मांग… फिर गर्भपात के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव

हाथ में कलावा, मंदिर में भरी मांग… फिर गर्भपात के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव

दिल्ली में बेरहमी से हुई एक नाबालिग लड़की की हत्या से पूरा देश हिला हुआ है. इस कांड के सामने आए वीडियो और फोटो में आरोपी हाथ में कलावा बांधे हुए दिखा था. लव जिहाद का एक ऐसा ही मामला बरेली से आया. जहां एक मुस्लिम युवक ने हाथ में कलावा बांधा और हिंदू नाम रखकर कोचिंग जाने वाली लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.

इसके बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब लड़की को युवक की सच्चाई पता चली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. फिर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. यह घटना बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र की है.

यहां एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया. फिर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इसके चलते वह गर्भवती हो गई. जब लड़की ने युवक को यह बात बताई, तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. पीड़िता के परिवार ने बदनामी के डर से इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

पुलिस को पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह शहर के राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी. इस दौरान उसकी मुलाकात भोजीपुरा के गांव जादौपुर के रहने वाले एक आलिम नाम के युवक से हुई. उसे लगा कि वह हिंदू है और आलिम की मीठी मीठी बातों में आकर उसने दोस्ती कर कर ली और दोनों को प्यार हो गया. इस दौरान उसे भनक तक नहीं लगी कि आलिम दूसरे समुदाय का है और उसे झूठे प्रेम जाल में फंसा रहा है.

लड़की ने पुलिस को बताया कि प्यार की कसमें खाने के बाद मोहम्मद अलीम उसे एक मंदिर में ले गया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. जल्द से जल्द शादी की बात करने लगा. फिर उसे अपने रूम में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान मोबाइल से उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए. फिर वीडियो वायरल करने धमकी देकर दुष्कर्म भी करता रहा. लड़की को उसके गांव से पता चला कि वह मुस्लिम है. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.

पीड़ित लड़की का आरोप है कि आलिम लगातार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था. बातों ही बातों में उसने युवती को एक ऐसी दवा खिला दी, जिससे कि उसका गर्भपात हो गया और हाफिजगंज एक नर्सिंग होम ले गया. किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी. अब पीड़िता ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई और अब न्याय की गुहार लगा रही है. पुलिस ने मोहम्मद आलिम समेत उसके परिवार के अन्य सदस्य साबिर, वाजिद, नाजिम, शिफा और मां को नामजद किया है.

इस मामले पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक ने अपनी पहचान छुपाकर शादी का झांसा देकर लड़की के साथ संबंध बनाए. बाद में जब वह गर्भवती हो गई तो उसको दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. इस संबंध में 376, 313 आईपीसी धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. टीमें बनाकर अभियुक्त की तलाश की जा रही है. युवती का मेडिकल प्रशिक्षण कराकर अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.