Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

ताइवान मुद्दे पर चीन पर बरसे अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन, बोले- विवाद खत्म करने के लिए बातचीत जरूरी

ताइवान मुद्दे पर चीन पर बरसे अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन, बोले- विवाद खत्म करने के लिए बातचीत जरूरी

चीन की ओर से ताइवान और दक्षिणी चीन सागर में सीमा विवाद के मुद्दे पर सेनाओं की बातचीत से इनकार करने को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने शनिवार को चीन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विवाद खत्म करने के लिए बातचीत जरूरी है। वह एशिया के सुरक्षा सम्मेलन सांगरी ला डायलाग को संबोधित कर रहे थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से चीन की यात्रा रद्द किए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच बातचीत बंद है। चीन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बातचीत में रुकावट के लिए अमेरिका जिम्मेदार है, जिसने चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया और एशिया प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता को सैन्य उपस्थिति से प्रभावित किया।

अमेरिका और चीन के बीच संबंध दशक के निचले स्तर पर है। वह कई मुद्दों पर विभाजित नजर आ रहे हैं। चाहे ताइवान की संप्रभुता का मामला हो, जासूसी या दक्षिण चीन सागर में सीमा विवाद हो।

आस्टिन ने कहा कि विवाद को दूर करने और एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिए अमेरिका और चीन के रक्षा और सैन्य क्षेत्र से जुड़े नेताओं के बीच बातचीत जरूरी है। हम जितना अधिक बात करेंगे उतनी ही गलतफहमी दूर होगी।

गौरतलब है कि चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने शुक्रवार को सम्मेलन में अलग से बातचीत के आस्टिन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। हालांकि, दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया था।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.