Skip to content
Friday, October 30, 2026

ओडिशा में एक और रेल हादसा, बारगढ़ में पटरी से उतरे प्राइवेट मालगाड़ी के 5 डिब्बे

ओडिशा में एक और रेल हादसा, बारगढ़ में पटरी से उतरे प्राइवेट मालगाड़ी के 5 डिब्बे

ओडिशा में एक और रेल हादसा हो गया है. शुक्रवार को बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के चौथे दिन बारगढ़ में भी एक और हादसा हो गया. राज्य के बारगढ़ जिले में एक मालगाड़ी के साथ हादसा हो गया. पटरी से मालगाड़ी के 5 डिब्बे उतर गए. हालांकि किसी तरह के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह प्राइवेट मालगाड़ी थी जिसमें एक सीमेंट कंपनी का सामान जा रहा था.

बालासोर से करीब 450 किलोमीटर दूर बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा हुआ था और यह बारगढ़ में हादसे का शिकार हो गई जिसमें मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए.

हादसे को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे का कहना है कि बारगढ़ के मेंधापाली के पास एक प्राइवेट सीमेंट फैक्टरी की ओर से मालगाड़ी में सामान ले जाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान उसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे का इस मामले से कुछ संबंध नहीं है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है. यह मालगाड़ी ट्रेन डूंगरी से बारगढ़ जा रही थी.

मालगाड़ी में लदे डिब्बे प्राइवेट सीमेंट कंपनी के हैं, और इसे कंपनी के लिए ले जाया रहा था. भारतीय रेलवे के स्वामित्व वाली यह कोई रेलवे लाइन नहीं है.

यह बारगढ़ सीमेंट वर्क्स के स्वामित्व वाली नैरो गेज लाइन है. हादसे की वजह से मेन लाइन के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है.

डूंगरी से बारगढ़ के सीमेंट प्लांट के बीच ACC कंपनी की यह प्राइवेट नैरो गेज रेल लाइन है. यहां पर लाइन, वैगन और लोको सभी प्राइवेट कंपनी के ही हैं. यह किसी भी तरह से भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा हुआ नहीं है.

Filed under Odisha

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.