Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

रहस्यमयी विमान हादसे को लेकर पायलट पर लापरवाही का ‘आरोप’, जांच में हुआ खुलासा

रहस्यमयी विमान हादसे को लेकर पायलट पर लापरवाही का ‘आरोप’, जांच में हुआ खुलासा

अमेरिका के वर्जीनिया में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का पायलट हादसे से पहले अपनी सीट से फिसला था। जांच में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पायलट ने विमान को खुद रोका था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

वर्जीनिया में क्रैश हुआ था विमान

बता दें कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने रविवार को वाशिंगटन के इलाके में उड़ रहे एक रहस्यमयी विमान का पीछा किया था, जो बाद में वर्जीनिया में क्रैश हो गया। अमेरिका अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवाल सभी चार लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं, पुलिस ने भी पुष्टि की थी कि विमान हादसे के बाद, बचाव दल जब दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, तो विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा था। इधर, दुर्घटनाग्रस्त विमान के मालिक ने बताया कि विमान में उनकी बेटी और 2 साल की पोती सवार थी।

इससे पहले, कॉन्टिनेंटल यूएस नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड रीजन ने बताया कि फाइटर जेट्स ने रहस्यमयी विमान के पायलट से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। जब पायलट की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, तो मिलने पर फाइटर जेट ने उसका पीछा किया।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बेवजह, विमान न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के ऊपर से उड़ा और दोपहर करीब साढ़े तीन वर्जीनिया के मोंटेबेलो के पास पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.