Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

Balasore पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए मुकेश अंबानी, Reliance Foundation ऐसे कर रही हजारों परिवारों की मदद

Balasore पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए मुकेश अंबानी, Reliance Foundation ऐसे कर रही हजारों परिवारों की मदद

 भारत के मशहूर कारोबारी और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी ने बालासोर हादसे (Balasore Train Accident) का शिकार हुए पीड़ित परिवारों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है. ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भयानक ट्रेन दुर्घटना में रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) मदद के लिए आगे आई है. रिलायंस ने पीड़ित परिवारों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. आपको बता दें कि रिलायंस की ओर से Jio-BP नेटवर्क के जरिए आपदा से निपटने वाली एंबुलेंस के लिए मुफ्त ईंधन की व्यवस्था की गई है. हादसे में पीड़ित परिवारों को मुफ्त में 6 महीने का राशन दिया जाएगा. इसके तहत रिलायंस स्टोर्स (Reliance Stores) के जरिए आटा, चीनी, दाल, चावल, नमक और खाना पकाने के तेल समेत कई सामान फ्री में दिए जाएंगे.

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से घायलों को स्वास्थ्य सुविधाएं और फ्री में दवाएं दी जाएंगी. फाउंडेशन पीड़ित परिवार के एक सदस्य को जियो और रिलायंस रिटेल के जरिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी. इस दर्दनाक हादसे में अगर किसी ने अपना अंग खो दिया है तो उसे व्हीलचेयर और जरूरी सामान समेत कृत्रिम अंग दिए जाएंगे. कंपनी ने अपने घोषणा में पीड़ित महिलाओं का भी पूरा ध्यान रखा है. रिलायंस ने महिलाओं को माइक्रोफाइनेंस और प्रशिक्षण देने की बात कही है. इसके अलावा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पीड़ितों को विशेष कौशल प्रशिक्षण देने की जानकारी दी है. दुर्घटना का शिकार हुए ग्रामीणों को आजीविका के लिए गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी भी दिया जाएगा. इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को निःशुल्क मोबाइल कनेक्टिविटी  दी जाएगी.

Filed under Odisha

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.