Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

‘देश ही नहीं, विदेशों में भी मोदी सरकार की धाक’, जयशंकर बोले- नौ साल में भारत के प्रति बदला दुनिया का नजरिया

‘देश ही नहीं, विदेशों में भी मोदी सरकार की धाक’, जयशंकर बोले- नौ साल में भारत के प्रति बदला दुनिया का नजरिया

भारत अब दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन रहा है। बीते नौ सालों में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। ये बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर विदेश नीति को लेकर कही।

पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति के 9 साल पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए एस जयशंकर ने कहा – “दुनिया, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ, भारत को एक विकास भागीदार के रूप में देख रहा है- एक विश्वसनीय, प्रभावी विकास भागीदार के रूप में।” दुनिया अब न केवल भागीदार बल्कि आर्थिक सहयोगी के रूप में भारत को देख रही है।”

विदेश मंत्री ने इस बीच राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल की आदत है कि जब वो बाहर जाते हैं, तो वे देश की आलोचना करते हैं, हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं। जयशंकर ने कहा कि दुनिया देख रही है कि इस देश में चुनाव होते हैं और चुनाव में कभी एक पार्टी जीतती है, तो कभी दूसरी पार्टी। अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा परिवर्तन तो नहीं आना चाहिए।

जयशंकर ने इसी के साथ 2024 के चुनाव के नतीजों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि नतीजे तो वही होंगे जो पहले थे।

जयशंकर ने कहा कि आज लोग भारत को सुनना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि भारत के साथ काम करने से उनका प्रभाव भी तेज होगा। उन्होंने कहा कि आज हम जो दुनिया पर प्रभाव डाल रहे हैं, उससे हमारी परंपरा तक का उत्सव मनाया जा रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान बहुत से देशों ने अपने नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया था, लेकिन हम कोविड के दौरान फंसे हुए कम से कम 70 लाख लोगों को वापस लाए।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.