Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

भारत पंजाब में कानून व्यवस्था ‘भगवंत’ नहीं ‘भगवन’ भरोसे ! सात करोड़ रुपए की बड़ी लूट

भारत पंजाब में कानून व्यवस्था ‘भगवंत’ नहीं ‘भगवन’ भरोसे ! सात करोड़ रुपए की बड़ी लूट

पंजाब के लुधियान में एक बड़ी लूट को अंजाम दिया गया है। जहां रात करीब 2 बजे हुई इस वारदात के दौरान लुटेरे सुरक्षा में सेंध लगाकर 7 करोड़ रुपए लूट ले गए।

जानकारी के मुताबिक, कुछ हथियारों से लैस बंदमाश राजगुरु नगर में कैश जमा करने वाली सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में घुस गए। जहां आरोपियों ने पहले तो 5 सिक्योरिटी गार्डों को बंदी बना लिया। फिर इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा 4 करोड़ कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी ले गए। इस गाड़ी में 3 करोड़ से अधिक कैश था। इस गैंग में एक महिला भी शामिल थी।

पुलिस कमिश्नर लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि जिस तीन करोड़ रुपयों से भरी गाड़ी से बदमाश भागे थे। वो गाड़ी लुधियाना से 20 किलोमीटर दूर गांव मुल्लांपुर से बरामद हुई है। जो खाली हालत में मिली है। गाड़ी से तेजधार हथियार और दो पिस्तोलें भी बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी ने इमारत के पिछले हिस्से से एंट्री की और बाकी लोग मेन गेट से अंदर आए। बतादें, कि लूट की यह वारदात काफी बड़ी है और पंजाब में आतंकवाद के समय नब्बे के दशक में भी एक बैंक से सात करोड़ रुपए लूटे गए थे।

Filed under Punjab

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.