Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

लंदन: भारतीय मूल की छात्रा समेत तीन की हत्या करने वाला गिरफ्तार, प्रतिभाशाली प्लेयर थीं ग्रेसी

लंदन: भारतीय मूल की छात्रा समेत तीन की हत्या करने वाला गिरफ्तार, प्रतिभाशाली प्लेयर थीं ग्रेसी

लंदन। ब्रिटेन के नॉटिंघम में गत दिनों भारतीय मूल की एक छात्रा समेत तीन लोगों की छुरा घोंपकर कर दी गई थी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान वाल्डो कैलोकेन के रूप में हुई है और उसकी उम्र 31 साल है।

नॉटिंघमशायर पुलिस ने बताया कि वाल्डो कैलोकेन को शनिवार को नॉटिंघम क्राउन अदालत में पेश किया जाएगा। कैलोकेन को मंगलवार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। मृतकों में 19 वर्षीय ग्रेसी ओमाले कुमार, उनके दोस्त बरनबी वेबर (19) तथा 65 वर्षीय इयान कोट्स शामिल हैं। ग्रेसी प्रतिभाशाली क्रिकेटर एवं हॉकी खिलाड़ी थीं।

पुलिस के मुताबिक, ग्रेसी मंगलवार को नॉटिंघम विश्वविद्यालय में सहपाठी एवं क्रिकेटर दोस्त बरनबी वेबर के साथ थीं, उसी दौरान उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपी ने कोट्स की भी चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उनकी वैन चुराकर तीन लोगों को कुचलने की कोशिश की।

ग्रेसी लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर संजॉय कुमार की बेटी थीं। ग्रेसी की मां डॉ. सिनैड ओमाले ने कहा कि मेरी प्यारी बेटी जीवन में बहुत कम चीजें चाहती थी, वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, वह अपने दोस्तों के साथ हॉकी खेलना चाहती थी।

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भी नॉटिंघम का दौरा किया और इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय मूल की मंत्री ने कहा कि हम आपके और नॉटिंघम के सभी लोगों के साथ हैं।

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.