Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

यूपी : बीमारी ठीक करने के नाम पर हो रहा था कन्वर्जन, चर्च के पास्टर समेत 7 गिरफ्तार

यूपी : बीमारी ठीक करने के नाम पर हो रहा था कन्वर्जन, चर्च के पास्टर समेत 7 गिरफ्तार

पूर्वांचल में इन दिनों आजमगढ़, मिर्जापुर और गाजीपुर में कई जगहों से ग्रामीणों को गुमराह कर कन्वर्जन कराने के मामले सामने आए हैं। जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक प्रार्थना सभा से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभा में झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को बरगलाया जाता था और कन्वर्जन कराया जाता था। सभा के आयोजकों ने गंभीर बीमारी से प्रभावित लोगों का इलाज करने का भी दावा किया था। पुलिस ने इस मामले में चर्च के पास्टर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बड़ेसर के रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बड़ेसर गांव में काफी दिनों से यीशु के नाम पर गांव के ईसाई, प्रार्थना भवन में प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 45 हजार रुपये और रोजगार देने का लालच देकर कन्वर्जन कराया जाता है। गरीब हिंदुओं को ईसाई बनने पर जोर दिया जाता है। जांच के बाद बड़ेसर गांव में पुलिस ने छापा मारा। जहां से एक गाड़ी, हैंडबिल, किताबें, स्टीकर, आईकार्ड सहित बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद की गई। साथ ही मौके से सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि विनोद कुमार जेम्स‚ इंद्रासन राम‚ जयप्रकाश शर्मा‚ संजय राम‚ प्रकाश राजा बाबू‚ रामाशीष शर्मा‚ मनीषा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जेम्स यहां छह अन्य सहयोगियों के साथ मिशनरी का प्रचार-प्रसार करता था।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.