Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्यों छुए पैर?

रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्यों छुए पैर?

सुपरस्टार रजनीकांतने सोमवार को कहा कि ‘संन्यासी’ या ‘योगी’ के चरणों में गिरना उनकी आदत है, भले ही वह व्यक्ति किसी भी उम्र का हो। रजनीकांत की यह टिप्पणी हाल ही में उनकी लखनऊ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूने को लेकर हुए ‘विवाद’ पर एक पत्रकार के सवाल के जवाब में आई।

”योगी या संन्यासी के पैरों पर गिरना मेरी आदत है”

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रजनीकांत ने कहा, ”चाहे कोई संन्यासी हो या योगी, उनके पैरों पर गिरना मेरी आदत है। भले ही वे मुझसे छोटे हों। मैंने यही किया।”

रजनीकांत को लोगों ने किया ट्रोल्स

दरअसल, अपने यूपी दौरे के दौरान ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर रजनीकांत ने सीएम योगी के पैर छुए थे, जिस पर लोग उन्हें ट्रोल्स करने लगे। लोगों का कहना था कि क्या 72 साल के अभिनेता को अपने से कम उम्र के योगी का पैर छूना चाहिए। रजनीकांत की योगी के पैर छूते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

https://twitter.com/beingarun28/status/1692902350036615479

लखनऊ में रखी गई ‘जेलर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

लखनऊ में ‘जेलर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए थे। रजनीकांत चार धाम की यात्रा के बाद लखनऊ पहुंचे थे।

रामलला के किए दर्शन

रजनीकांत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका दौरा बेहद शानदार रहा। थलाइवा ने कई राजनीतिक नेताओं के साथ अपनी बैठकों के बारे में कहा कि यह अच्छा था।

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.