Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

नेपाल में सड़क पर चलते-चलते अचानक नदी में कूद गई बस, 8 से अधिक यात्रियों की मौत

नेपाल में सड़क पर चलते-चलते अचानक नदी में कूद गई बस, 8 से अधिक यात्रियों की मौत

नेपाल में एक यात्री बस सड़क पर दौड़ते-दौड़ते अचानक नदी में कूद गई। इससे सभी यात्रियों की जान मुश्किल में फंस गई। यात्री बस समेत डूबने लगे। कई यात्री खिड़कियों को तोड़कर बस की छत पर आ गए। इस बीच आसपास के लोगों को बस के नदी में गिरने की जानकारी हुई। बाद में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। मगर जब तक राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोग और पुलिस मदद कर पाते, तब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना नेपाल के बागमती प्रांत में बुधवार को हुई, जब एक यात्री बस मुख्य राजमार्ग से फिसलकर नदी में जा गिरी। इसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य लोग घायल हो गये। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। माईरिपब्लिका डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ, जब काठमांडू से पोखरा जा रही बस बागमती प्रांत के धाडिंग जिले के चालीसे इलाके में अनियंत्रित होकर त्रिशूल नदी में गिर गई। रिपोर्ट में जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक संतुलाल प्रसाद जैसवार के हवाले से बताया गया, “दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है तथा 15 अन्य घायल हुए हैं।

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव कार्य जारी है।” पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बस त्रिशूली नदी में आंशिक रूप से डूब गई थी, लेकिन बचावकर्मी मौके से यात्रियों को जीवित निकालने में सफल रहे। नेपाल में बारिश की वजह से यह नदी उफान पर है।

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.