Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

छात्रा पर आया मास्टर साहब का दिल, प्यार का इजहार कर की ‘किस’ की मांग, फिर…

छात्रा पर आया मास्टर साहब का दिल, प्यार का इजहार कर की ‘किस’ की मांग, फिर…

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक कोचिंग संचालक को नाबालिग छात्रा से प्यार हो गया. उसने छात्रा से प्यार का इजहार कर अश्लील हरकत कर दी. छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. छात्रा के पिता ने आरोपी कोचिंग संचालक की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया. छात्रा 9वीं कक्षा में थी, जबकि आरोपी कोचिंग संचालक छात्रा के स्कूल में भी पढ़ाता था.

निवाड़ी थाने के पीछे एल.एस. नाम से कोचिंग संस्थान चलता है. संस्थान में अंग्रेजी और फिजिक्स की कोचिंग दी जाती है. संस्थान में काफी छात्र-छात्राएं आते हैं. इसी संस्थान में कक्षा 9 की एक छात्रा भी कोचिंग पढने आती है. आरोप है कि कोचिंग संचालक को उस छात्रा से प्यार हो गया. कोचिंग संचालक ने एक दिन छात्रा को अकेले दोपहर में पढ़ने के लिए बुलाया. जब छात्रा सेंटर पर पहुंची तो कोचिंग संचालक ने छात्रा से प्यार का इजहार करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया. छात्रा ने जब इस बात का विरोध किया तो संचालक ने यह बात किसी से न कहने के लिए कहा.

पुलिस ने दर्ज की पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

छात्रा ने घर आकर कोचिंग संचालक की इस हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया. परिजनों ने महिला थाने में कोचिंग संचालक की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई. इसकी भनक कोचिंग संचालक को हुई तो वह फरार हो गया. आरोपी कोचिंग संचालक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है. महिला थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छात्रा के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 506, 354, 354 क 7/8 पॉस्को एक्ट के के तहत मामला दर्ज कर किया गया है. पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है.

जिस स्कूल में पढ़ती है छात्रा, उसी में पढ़ाता है आरोपी

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी कोचिंग संचालक नगर के ही एक निजी स्कूल में पढाता भी है. जिस स्कूल में वह पढ़ाता है, उसी में छात्रा भी पढ़ती है. 30 वर्षीय आरोपी शिक्षक स्कूल में अंग्रेजी और फिजिक्स पढ़ाता है. स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह कोचिंग क्लास शुरू करता है, जो देर शाम तक चलती है.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.