Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

चोर समझकर युवक को पोल से बांधा, लाठी-डंडों से इतना पीटा कि हो गई मौत; Video वायरल

चोर समझकर युवक को पोल से बांधा, लाठी-डंडों से इतना पीटा कि हो गई मौत; Video वायरल

दिल्ली के नंदनगरी इलाके में चोर समझकर एक युवक को पोल से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने युवक की इस कदर पिटाई की कि उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया. दरअसल, पिटाई की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसी अवस्था में उसे पड़ोसी ने घर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. युवक को पोल से बांधकर पीटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

नंदनगरी में सब्जी बेचने का काम करने वाले अब्दुल वाजिद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका 26 वर्षीय बेटा ईसर सुबह करीब 5 बजे घर से निकलकर सुन्दरनगरी की ओर गया था. जब वह जी-4 ब्लॉक पहुंचा तो वहां कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया. लडकों ने चोर समझकर उसे खंभे से बांध दिया और उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे. जब वाजिद शाम को करीब 6 बजे घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा बुरी तरह घायल अवस्था में घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ है. उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे.’

ईसर ने अपने पिता को बताया कि उसे जी-4 ब्लॉक सुंदर नगरी के पास कुछ लड़कों ने रोक लिया था. उसे खंभे से बांध दिया और कुछ देर तक लाठियां से उसकी जमकर पिटाई की. मारपीट के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए. ईसर ने कुछ लडकों की पहचान अपने पिता को बताई.

उसने बताया कि कुछ देर बाद मौके से पड़ोसी आमिर उसे रिक्शे पर बिठाकर घर ले आया था. पिता वाजिद ने बताया कि घर आने के एक घंटे बाद ईसर ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीवी अस्पताल में रखवा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.