Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 29°C

Israel-Hamas Conflict: ‘इजरायल को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार’ – हमास के खिलाफ इन 5 देशों का बड़ा ऐलान

Israel-Hamas Conflict: ‘इजरायल को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार’ – हमास के खिलाफ इन 5 देशों का बड़ा ऐलान

रूस यूक्रेन युद्द के बाद इजराइल और हमास के बीच जारी लड़ाई दुनिया के सामने एक बड़ा संकट बन कर उभरा है. यूक्रेन युद्ध तरह इस मुद्दे पर भी दुनिया बंटती नजर आ रही है. जहां कई देशों फिलिस्तीन का समर्थन किया है वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली खुल कर इजराइल की सपोर्ट कर रहे हैं.  इन देशों की तरफ से एक साझा बयान भी जारी किया गया है जिसमें हमास की निंदा की गई है और यह भी कहा गया है कि इजरायल को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने भी अपने सोमवार के अपने संबोधन में उन सभी देशों को धन्यवाद कहा है जो कि इजरायल को अपना समर्थन दे रहे हैं.

पांचों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया कि ये देश फिलिस्तीनियों की वैध आकांक्षाओं को पहचानते हैं लेकिन हमास, उनके लिए खूनखराबे और आतंक के अलावा कुछ भी नहीं प्रदान करता है. नेतन्‍याहू ने कहा, ‘मैं दुनिया भर के उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जो आज इजरायल के साथ खड़े हैं. मैं अमेरिका के लोगों और कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहता हूं. इजरायल न सिर्फ अपने लोगों के लिए लड़ रहा है बल्कि यह हर उस देश के लिए लड़ रहा है जो बर्बरता के खिलाफ खड़ा है.’

गाजा पट्टी पर इजरायल की बमबारी जारी
इस बीच गाजा पट्टी पर इजराइल की भीषण बमबारी जारी है. अलजजीरा के मुताबिक फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाजा के अस्पतालों में “तत्काल चिकित्सा सहायता के प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षित गलियारे” की मांग की है.

इजराइल ने रात भर गाजा पट्टी पर बमबारी जारी रखी, जिसमें आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया. यह बमबारी इज़राइल द्वारा गाजा पर ‘संपूर्ण नाकाबंदी’ की घोषणा के बाद हुई, जिसमें भोजन और ईंधन प्रवेश पर प्रतिबंध भी शामिल था.

बता दें शनिवार तड़के हमास ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा अटैक किया था जिसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी.

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.