Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 29°C

लव जिहाद : मुन्ना शर्मा बन शाहिद ने हिन्दू लड़की को फंसाया, आधार कार्ड भी फर्जी; 5 साल से कर रहा शारीरिक शोषण

लव जिहाद : मुन्ना शर्मा बन शाहिद ने हिन्दू लड़की को फंसाया, आधार कार्ड भी फर्जी; 5 साल से कर रहा शारीरिक शोषण

उत्तर प्रदेश के मथुरा से लव जिहाद की घटना प्रकाश में आई है, जहाँ हिंदू संगठनों की मदद से एक मुस्लिम व्यक्ति को हिन्दू लड़की को फंसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शाहिद है, जिसने फर्जी आधार कार्ड के सहारे हिन्दू लड़की को फंसाया था। पीड़िता को उसने अपना नाम मुन्ना शर्मा बताया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम आरोपी ने पहले मुन्ना शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया और फिर उसने पीड़िता से दोस्ती। उसको इस बात का यकीन दिलवाया कि वो एक हिन्दू है। बाद में उसने उसे अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। बीते लंबे वक्त से वो हिन्दू लड़की को झांसा देकर उसके साथ संबंध बना रहा था। बताया जाता है कि ये घटना मथुरा के सदर बाजार थाने के अंतर्गत स्थित प्रेम गेस्ट हाउस की है।

सबसे पहले हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को इस मामले में सूचना मिली थी कि प्रेम गेस्ट हाउस में एक मुस्लिम व्यक्ति झूठ बोलकर हिन्दू लड़की को लेकर गया है। हिन्दू संगठनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने वहाँ पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया। होटल के रजिस्टर की जाँच की गई तो पता चला कि आरोपी मुस्लिम है और उसने रजिस्टर में अपना नाम मुन्ना शर्मा लिखवाया था।

5 साल से कर रहा यौन शोषण

आरोपी को पकड़ने के बाद जब पुलिस की टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शाहिद बताया। पता चला है कि मुन्ना शर्मा बनकर वो पिछले पाँच साल से हिन्दू लड़की का शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रहा है। पीड़िता की शादी हो जाने के बाद भी वो उससे मिलने के लिए बुलाता था। बहरहाल इस बात की आशंका जताई जा रही है कि फर्जी आधार कार्ड रखने वाला आरोपी किसी रैकेट का हिस्सा भी हो सकता है।

Filed under Uttar Pradesh India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.