Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

UP: माफिया अशरफ के साले सद्दाम को बरेली से बदायूं जेल में किया गया शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा

UP: माफिया अशरफ के साले सद्दाम को बरेली से बदायूं जेल में किया गया शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा

माफिया अशरफ के साले सद्दाम को हाल ही में दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह कड़ी सुरक्षा में बरेली जेल में बंद था. इसी बीच, आज उसे बदायूं जेल में शिफ्ट कर दिया गया. वहीं, बरेली जेल में बंद माफिया अतीक का एक और गुर्गा अतिन को रामपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. सद्दाम पर आरोप है कि उसने जेल में बंद माफिया अतीक अहमद और अशरफ को मदद पहुंचाई.

बसपा नेता राजू पाल के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की इसी साल फरवरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रयागराज में उमेश पाल अपनी गाड़ी से घर आ रहा था. इसी बीच कुछ बदमाशों ने उमेश पाल और उसके दो गनर को गोलियों से भून दिया. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और अशरफ थे. हालांकि, ये दोनों जेल में बंद थे.

सद्दाम फरार हो गया था

ऐसे आरोप लगे कि माफिया अतीक अहमद ने गुजरात के साबरमती जेल से उमेश पाल हत्याकांड की पूरी साजिश रची. इसको अंजाम तक पहुंचाने में अतीक के भाई अशरफ ने मदद की. तब अशरफ जेल में बंद था. सद्दाम पर आरोप है कि वह अशरफ से जेल में मिलने जाया करता था. माफिया बंधुओं के काले कारनामों को अंजाम तक पहुंचाने में सद्दाम उनकी मदद करता. हालांकि, उमेश की हत्या के बाद सद्दाम फरार हो गया था.

सद्दाम को पुलिस ने दिल्ली से किया था अरेस्ट

सद्दाम को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने दिल्ली आया हुआ था, तभी पुलिस की एक टीम पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया. उमेश की हत्या के बाद ऐसी अफवाह उड़ी की सद्दाम दुबई भाग गया था. लेकिन, वह भारत में ही छिपकर रह रहा था. हालांकि, बाद में पता चला कि सद्दाम ने अपनी दुबई वाली खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये अफवाह उड़ा दी कि वह दुबई गई है. बचा दें कि उमेश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और अशरफ भी अब इस दुनिया में नहीं हैं, दोनों की हत्या हो चुकी है.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.