Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

लव जिहाद: गले में भगवा गमछा, माथे पर तिलक..साधु बन आसिफ ने वंचित समाज की हिन्दू लड़की को भगाया, समस्तीपुर में धराया

लव जिहाद: गले में भगवा गमछा, माथे पर तिलक..साधु बन आसिफ ने वंचित समाज की हिन्दू लड़की को भगाया, समस्तीपुर में धराया

बिहार के बेगुसराय जिले की रहने वाली वंचित समाज की लड़की से लव जिहाद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मोहम्मद आसिफ जो कि गले में भगवा गमछा डाल के रखता था और तिलक भी लगाता था। उसने वंचित समाज की रहने वाली हिन्दू लड़की को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उसे भगा ले गया। घटना के 5 दिन बाद आरोपी को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बेगुसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरौंजा गाँव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित वंचित समाज की लड़की 5 अक्टूबर को अपने घर से लापता हो गई थी। इस मामले में पीड़िता के घरवालों ने पहले तो उसे खूब ढूँढा, लेकिन जब नहीं मिली तो उन्होंने गाँव के ही रहने वाले मोहम्मद आसिफ पर उनकी बेटी को किडनैप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने आसिफ के खिलाफ बीरपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

तीन दिन तक इंतजार करने के बाद भी जब पुलिस ने पीड़िता की तलाश की जहमत नहीं उठाई तो इससे नाराज लोगों ने पंचायत बुला ली। इसमें ग्रामीणों के साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा, “लव जिहाद की घटना बेगूसराय में रोज घट रही है। मैंने आज भी डीएम और एसपी से कहा है कि मुझे न्याय दो। यदि न्याय नहीं दिया तो कह दो कि हम बेगूसराय छोड़ दें। हम चले जाएँ किसी दूसरे देश में। किसी दूसरे राज्य में, योगी के राज में चले जाएँ।”

भाजपा नेता ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरी बेटी नहीं आई तो मैं पूरे जिले में इन लोगों को घुमाकर हिंदुओं को इकट्ठा करूँगा और विरोध प्रदर्शन करूँगा।

Filed under Bihar

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.