Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

भारत के इन शहरों में बसता है मिनी इजराइल, लगता है इजराइलियों का जमावड़ा

भारत के इन शहरों में बसता है मिनी इजराइल, लगता है इजराइलियों का जमावड़ा

इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. सभी देश इस पर नजर बनाए हुए हैं. इस युद्ध में दोनों की देशों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. भारत में भी इस युद्ध को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. देश के कई शहरों में इजराइल नागरिक रहते हैं.

हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट में इजराइल नागरिकों का जमावड़ा लगा रहता है. लेकिन जब से इजराइल में जंग शुरू हुई है, तब से भारत में मौजूद सभी इजराइली नागरिक काफी परेशान हैं, वो अपने वतन वापस जाना चाहते हैं. कई इजराइली अपने देश वापस लौट चुके हैं तो कई जाने की तैयारी कर रहे हैं. दरअसल इजराइल ने युद्ध को देखते हुए रिजर्व सैनिकों को भी अब युद्ध के मैदान में उतार दिया है. ऐसे में आम लोगों से भी सेना में शामिल होने की संभावनाओं के चलते ये लोग वतन लौट रहे हैं.

धर्मशाला के धर्मकोट में लगता है इजराइलियों का जमावड़ा

धर्मशाला के धर्मकोट में इजराइलियों का बाकायदा एक खबाद हाउस भी है. जहां सभी इजराइली पूजा करने के लिए एकत्र होते हैं. लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा हुआ है. इजराइली नागरिक रोई का कहना है कि देश के खराब हालात को देखते हुए वो इजराइल वापस लौटना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि इजराइल सरकार की तरफ से उन्हें भी युद्ध में शामिल होने का आदेश दिया गया है.

दिल्ली का मिनी इजराइल

दिल्ली के पहाड़गंज के कई होटलों में इजराइली नागरिक ठहरे हुए हैं. पहाड़गंज में इजराइलियों का धार्मिक स्थल खबाद है जिसके बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, यहां आए नागरिक देश वापस जाने के लिए परेशान हो रहे हैं क्यों की कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है.

राजस्थान का अजमेर भी है खास

राजस्थान के अजमेर के पुष्कर में खबाद हाउस है, जो इजराइलियों का ठिकाना माना जाता है, ये एक धार्मिक स्थल है जिसकी काफी मान्यता भी है, पहाड़गंज की तरह यहां भी इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.