Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

P20 Summit 2023: ‘यह शिखर सम्मेलन विश्व की संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ’, पीएम मोदी ने P-20 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

P20 Summit 2023: ‘यह शिखर सम्मेलन विश्व की संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ’, पीएम मोदी ने P-20 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन कर दिया है। भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के व्यापक ढांचे के तहत भारत की संसद द्वारा यशोभूमि में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है।

9वें G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (P20) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत चुनावों के दौरान पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए 25 वर्षों से अधिक समय से ईवीएम का उपयोग कर रहा है। 2024 में, आम चुनावों के दौरान, लगभग 100 करोड़ या 1 बिलियन मतदाता अपना वोट डालने जा रहे हैं। मैं सभी प्रतिनिधियों को अगले आम चुनाव देखने के लिए भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

9वें G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (P20) में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किभारत चंद्रमा पर उतरा। भारत ने G20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की।

आज, हम P20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। ये शिखर सम्मेलन हमारे देश के लोगों की शक्ति का जश्न मनाने का भी एक माध्यम है।

पी20 शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की जननी है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है. दुनिया भर की संसदें बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नौवें पी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, यह शिखर सम्मेलन दुनिया की संसदीय प्रथाओं का ‘महाकुंभ’ है। संसद बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।

भारत की G20 अध्यक्षता की थीम के अनुरूप, 9वें पी20 शिखर सम्मेलन का विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ है। इस कार्यक्रम में G20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे। 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के जी20 का सदस्य बनने के बाद पैन-अफ्रीकी संसद पहली बार पी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेगी।

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) में प्रतिनिधियों का स्वागत किया। वहीं, कनाडा 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) और संसदीय मंच कार्यक्रम सूची में शामिल नहीं है।

इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, ओमान, स्पेन, यूरोपीय संसद, इटली, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्किये, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, जापान, मिस्र और बांग्लादेश के वक्ता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.