Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

“ये शांति-भाईचारे का समय, आतंक के खिलाफ सख्‍ती बरतनी होगी”: पी20 में प्रधानमंत्री मोदी

“ये शांति-भाईचारे का समय, आतंक के खिलाफ सख्‍ती बरतनी होगी”: पी20 में प्रधानमंत्री मोदी

9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में जंग किसी के हित में नहीं है। सबको साथ मिलकर चलना होगा। उन्होंने आतंकवाद को मौजूदा दौर की सबसे बड़ी चुनौती बताया । पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद चाहे कहीं भी होता हो, किसी भी कारण से, किसी भी रूप में होता है, लेकिन वो मानवता के विरुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, साथ आगे बढ़ने का समय है। यह सबके विकास और कल्याण का समय है।

आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी-पीएम मोदी

PM मोदी ने देश की संसद पर हमले का जिक्र किया और कहा, ‘करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को निशाना बनाया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा सांसदों को बंधी और उनको खत्म करने की थी. दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। आतंकवाद जहां भी होता, किसी भी कारण, किसी भी रूप में होता वह मानवता के विरुद्ध होता है। ऐसे में आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी. आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है। आज भी UN भी इसका इंतजार कर रहा है। दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं। दुनिया भर के प्रतिनिधियों को सोचना होगा की आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 देशों की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधिमंडल के शिखर सम्मेलन में कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है. भारत की संसदीय परंपराएं वक्त के साथ विकसित और मजबूत हुई हैं. भारत में अब तक 17 आम चुनाव और राज्यों के 300 से अधिक विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. ईवीएम के इस्तेमाल ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाई है, अब चुनाव परिणामों की घोषणा वोटों की गिनती के कुछ घंटों के भीतर ही हो जाती है. अगले वर्ष भारत में होने वाले आम चुनाव में 100 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने पी20 शिखर सम्मेलन में कहा जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सलफता ने जश्न को और बढ़ा दिया. मैं अगले वर्ष आम चुनाव का साक्षी बनने के लिए पी20 के सभी प्रतिनिधियों को भारत आने का आमंत्रण देता हूं.

इज़रायल और हमास युद्ध के बीच पीएम मोदी ने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है. साथ आगे बढ़ने का समय है. यह सबके विकास और कल्याण का समय है. हमें वैश्विक विश्वास के संकट को दूर करना होगा और मानव केंद्रित सोच पर आगे बढ़ना होगा. हमें विश्व को वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की भावना से देखना होगा.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.