Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 29°C

चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाएगी सरकार, हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’

चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाएगी सरकार, हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’

चंद्रयान-3 की चंदा मामा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही दुनिया ने भारत का लोहा माना। ऐसे में भारत सरकार ने मिशन चंद्रयान की सफलता का जश्न मनाने का एलान किया है। ऐसे में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग

चंदा मामा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। दक्षिणी ध्रुव पर ऐसा कारनामा करने वाला भारत एकलौता देश है। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों की मेहनत और हौसले को दर्शाता है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का नोटिफिकेशन जारी

सरकार 23 अगस्त, 2023 को विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ मिशन की सफलता को याद करते हुए हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। ऐसे में सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को हिंदुस्तान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस रूप में मनाएगा। यह दिन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.