Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

‘दिल्ली तक पहुंची KCR परिवार की भ्रष्टाचार की बात’, तेलंगाना में CM पर बरसे राजनाथ सिंह

‘दिल्ली तक पहुंची KCR परिवार की भ्रष्टाचार की बात’, तेलंगाना में CM पर बरसे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना में करीमनगर जिले की हुजूराबाद में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केसीआर के नेतृत्व में तेलंगाना में विकास सिर्फ लिमिटेड ही नहीं प्राइवेट लिमिटेड है। यहां सरकार में उनके परिवार का हस्तक्षेप देखा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने आपको मुख्यमंत्री चुना है।

केसीआर का पूरा परिवार ही चला रहा सरकारः राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री केसीआर के परिवार का जो राजनीतिक प्रभाव और हस्तक्षेप है, वह सत्ता के दुरुपयोग के साथ-साथ भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। उन्होंने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा

जनता ने आपको मुख्यमंत्री चुना, आपके परिवार को नहीं। मैं आपके परिवार के किसी भी सदस्य पर आरोप लगाना नहीं चाहता। मैं सभी का सम्मान करता हूं, लेकिन सरकार आपको चलानी है और इस समय पूरा परिवार सरकार चला रहा है। तेलंगाना की जनता की उपेक्षा की जा रही है। केसीआर कहते हैं कि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया, लेकिन उनके परिवार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की बात हैदराबाद या तेलंगाना तक सीमित नहीं है। यह बात दिल्ली तक पहुंच गई है।

जनता से माफी मांगे केसीआर

राजनाथ सिंह ने कहा कि बीआरएस ने हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने का वादा किया था। क्या इस वादा को पूरा किया गया। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में सालों से वैकेंसी बनी हुई है मगर लोगों को नौकरी नहीं दी जा रही। जब नौकरी के लिए एग्जाम होता है तो पेपर ही लीक हो जाता है। यह सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए केसीआर को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Filed under Telangana

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.