Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

“900 से ज्यादा वचन दिए, 9 भी पूरे नहीं किए”, CM शिवराज ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो को कहा- महाझूठ पत्र

“900 से ज्यादा वचन दिए, 9 भी पूरे नहीं किए”, CM शिवराज ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो को कहा- महाझूठ पत्र

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी सिर्फ 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, लेकिन इससे पहले पार्टी ने 106 पेज का मैनिफेस्टो कर दिया है, जिसे ‘वचन पत्र’ नाम दिया गया है। कांग्रेस के मैनिफेस्टो में जनता से जुड़े 50 से ज्यादा मुख्य विषयों को शामिल किया गया है। इस वचन पत्र में 225 बिंदु हैं और 1290 वचन हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के इस वचन पत्र को महाझूठ पत्र बताया है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भी उन्होंने ऐसा कुछ वादा किया था।

“आज फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया”

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “वचन पत्र नहीं, यह महाझूठ पत्र है। पांच साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे, जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज तक लोग तरस रहे हैं। नौजवान को 4,000 बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा, समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा, समूहों का कर्जा कब माफ होगा, ऐसे एक नहीं अनेकों वचन दिए थे और सारे के सारे झूठे निकले। आज फिर महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया। इस झूठ पर जनता भरोसा नहीं करने वाली है, क्योंकि जनता जानती है कि बीजेपी जो कहती है वो पूरा करती है, जो नहीं कहती उसे भी पूरा करती है।” सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना दृष्टि पत्र में नहीं थी, लेकिन हमने लागू की, लेकिन कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, भ्रम में नहीं आने वाली है।

 

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.