Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 32°C

राजस्थान: बस के फ्लोर में था छेद, फिर भी ड्राइवर ने भरे यात्री…होल से सड़क पर गिरी मासूम

राजस्थान: बस के फ्लोर में था छेद, फिर भी ड्राइवर ने भरे यात्री…होल से सड़क पर गिरी मासूम

बारां डिपो की राजस्थान राज्य पथ परिवहन की जर्जर और खटारा होती बसें यात्रियों की जान पर आफत बन रही हैं तो वहीं बारा रोडवेज प्रबंधन भी इसके प्रति लापरवाह नजर आ रहा है. बीते मंगलवार को बारां डिपो की एक बस को बिना जांच-पड़ताल किए ही भंवरगढ़-नाहरगढ़ रूट पर रवाना कर दिया गया. बस पर खड़े होने के लिए बनी लड़की की सीट में छेद होने से एक बच्ची चलती बस से नीचे गिर गई. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

दरअसल, राजस्थान राज्य पथ परिवहन की जर्जर हालत किसी से छिपी नहीं है. बिना जांच-पड़ताल के ही पथ परिवहन की जर्जर बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है, जिससे कभी-कभी यात्रियों की जान पर बन आती है. एक बार फिर पथ परिवहन की लापरवाही सामने आई है. इस बार ये लापरवाही बारां रोडवेज की दिखी.

चलती बस से गिरने से घायल हुई बच्ची

एक मासूम अपने परिजनों के साथ बस में सफर कर रही थी. जिस रोडवेज बस में बच्ची सफर कर रही थी, उसके फर्श में बड़ा सा छेद था, जिसके चलते चलती बस से मासूम बच्ची नीचे सड़क पर गिर गई. सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलवस्था में उसे केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बांरा डिपो के प्रबंधक ने दी हादसे की जानकारी

वहीं हादसे को लेकर प्रबंधक संचालन, बांरा डिपो प्रतीक मीणा का कहना है कि बस को चेक करके ही भेजा गया था. नाहरगढ़ से कुछ यात्री बस पर चढ़े थे. रास्ते में ब्रेकर आने से बस का फ्लोर टूट गया और बच्ची नीचे गिर गई. फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटनाग्रस्त बस भंवरगढ़ थाने में खड़ी हुई है. हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.