Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 32°C

सिगरेट के पैसे दिए बिना चले जाते थे, इस बार मांग ली तो मार दी गोली

सिगरेट के पैसे दिए बिना चले जाते थे, इस बार मांग ली तो मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के बरेली में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. बदमाशों ने यहां सुभाष चौक पर एक दुकानदार को गोली मार दी. गनीमत रही कि दुकानदार ने खुद को झुका लिया, ऐसे में गोली पास में खड़ी कार के शीशे को पारकर दूसरे गेट में घुस गई. इस घटना में दुकानदार बाल बाल बच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. जबकि दो आरोपियों की अभी तलाश जारी है.

पुलिस को दिए शिकायत में दुकानदार शिवम यादव ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां सुभाष चौक पर पान की दुकान करता है. उसने बताया कि आरोपी रोज उसकी दुकान पर आते थे और सिगरेट लेने के बाद पैसे दिए बिना चले जाते थे. आज उसने आरोपियों से सिगरेट के पैसे मांग लिए. इतनी सी बात पर एक बदमाश ने जेब से पिस्टल निकाला और गोली चला दिया.

गनीमत रही कि उसने सिर झुका लिया. ऐसे में गोली पास में खड़ी कार का शीशा छेद कर दूसरे गेट में जा धंसी. पीड़त दुकानदार शिवम ने पुलिस में 7 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों में से पांच को अरेस्ट कर लिया गया है.

वहीं बाकी दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेकपुर पर गोटियां के रहने वाले लालू उर्फ रॉक, ऋषभ ठाकुर, चुन्नू सौरभ और शंकर के रूप में हुई है. वहीं फरार आरोपियों की पहचान अंकित यादव औऱ आकाश के रूप में हुई है. सीओ सिटी स्वेता यादव के मुताबिक फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.