Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 32°C

National Games 2023 में खेलेंगे 10000 एथलीट, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

National Games 2023 में खेलेंगे 10000 एथलीट, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण का आगाज आज से हो रहा है। ये गेम्स गोवा में 26 अक्टूर से 9 नवंबर तक खेले जाएंगे। गोवा पहली बार नेशनल गेम्स की मेजबानी करने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोवा की राजधानी पणजी में नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे। इस इवेंट में अलग-अलग खेलों के 10,000 से ज्यादा एथलीट भाग लेंगे। ये खेल गोवा के 5 शहर में खेले जाएंगे जिसमें मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा और वास्को शामिल है। वहीं, गोल्फ और साइकिलिंग प्रतियोगिताएं नई दिल्ली में आयोजित की जाएंगी।

नेशनल गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह

नेशनल गेम्स के उद्घाटन का कार्यक्रम गोल के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इस दौरान 5 हजार स्टूडेट्स के साथ करीब 12 हजार लोग मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी के अलावा कार्यक्रम में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद नाइक और गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौड़े मौजूद रहेंगे।

पहली बार खेल जाएंगे ये खेल

नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण में कुल 43 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें फुटबॉल, रोल बॉल, कलारीपयट्टू और सेपक टकराव पहली बार नेशनल गेम्स में खेला जाएगा। इसके अलावा ताइक्वांडो और नौकायन की दोबारा वापसी हो रही है। इस इवेंट में देश भर के 10,806 एथलीट्स हिस्सा लेंगे और इसमें 49 प्रतिशत महिला एथलीट्स शामिल रहेंगी।

कहां देख सकते हैं नेशनल गेम्स 2023?

नेशनल गेम्स 2023 को फैंस डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रमिंग प्रसार भारती यूट्यूब चैनल पर ई-स्ट्रीम के जरिए की जाएगी। बता दें नेशनल गेम्स पहली बार 1924 में अविभाजित भारत के लाहौर में आयोजित किए गए थे और 1938 तक इन्हें भारतीय ओलंपिक खेलों के रूप में जाना जाता था। वहीं, इससे पहले साल 2016 में गोवा को मेजबानी करने का मौका मिल था, लेकिन उस दौरान कुछ कारणों की वजह से संभव नहीं हो पाया था।

Filed under India Sports

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.