Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

रूस के दागिस्तान हवाईअड्डे पर इजरायलियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 60 लोगों को हिरासत में लिया गया

रूस के दागिस्तान हवाईअड्डे पर इजरायलियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 60 लोगों को हिरासत में लिया गया

रविवार को रूस के मुस्लिम बहुल दागिस्तान क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर इजरायलियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। इस मामले में अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  समाचार एजेंसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि इजरायल के खिलाफ विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया था। उन्हें सूचना मिली थी कि इजरायलियों से भरी एक प्लेन रूस के दागेस्तान एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली है। इसी को देखते हुए फलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इजरायलियों पर हमला करने की मंशा से एयरपोर्ट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

150 सक्रिय प्रदर्शनकारियों की पहचान हुई

RIA ने कहा कि इसमें से 150 सक्रिय प्रदर्शनकारियों की पहचान कर ली गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान 9 पुलिस अधिकारी घायल हुए थे, जिनमें से दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले को लेकर क्रेमलिन ने सोमवार को कहा कि हवाई अड्डे पर हुआ हमला एक ‘बाहरी प्रभाव’ का परिणाम था। पत्रकारों से बातचीत में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा,’यह सर्वविदित और स्पष्ट है कि मखचकाला हवाई अड्डे के आसपास कल की घटनाएं काफी हद तक बाहरी हस्तक्षेप का परिणाम हैं, जिसमें सूचना प्रभाव भी शामिल है।’

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.