Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

25 दिन में 8 हजार लोगों की मौत, हमास के चंगुल से निकली इजरायली महिला सैनिक

25 दिन में 8 हजार लोगों की मौत, हमास के चंगुल से निकली इजरायली महिला सैनिक

इजरायल-हमास युद्ध को आज 25 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच इजरायल ने हमास आतंकियों को काफी हद तक नुकसान हुआ है। पिछले तीन दिनों में इजरायली सेना गाजा-पट्टी में जमीनी घुसपैठ कर रही है। इतना ही नहीं, इजरायली सैनिकों ने हमास के लगभग 600 से अधिक ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। हालांकि, इस युद्ध के दौरान गाजा में अब तक 8 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जमीनी घुसपैठ इजरायल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। आज इजरायल ने हमास के चंगुल से एक बंधक को सुरक्षित बचा लिया है, जिसके बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी खुशी जाहिर की। आइए बताते हैं कि इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) के 25वें दिन तक क्या-क्या हुआ।

  • व्यापक हमले के दौरान फलस्तीनी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 240 लोगों में से एक को विशेष बलों के ऑपरेशन में बचा लिया गया है। सेना ने कार्रवाई के दौरान अपनी एक बंधक महिला सैनिक को छुड़वा लिया है। इस महिला सैनिक का नाम ओरी मेगिदिश (Ori Megidish) बताया गया है, जिसे फिलहाल स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा गया है।
  • गाजा में लड़ाई की चपेट में आकर एक जर्मन युवती शानी निकोल लुक के मारे जाने की सूचना मिली है। इस युवती को हमास ने सात अक्टूबर से अपने पास बंधक बनाकर रखा था। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्ज ने शानी की मौत पर दुख व्यक्त किया है और उसकी हत्या को हमास का बर्बर कृत्य करार दिया है।
  • हमास के आतंकियों ने गैर-सैन्य बंधकों की रिहाई के लिए अपनी शर्त रखी है। दरअसल, इजरायल और हमास के बीच कतर मध्यस्थता के तौर पर काम कर रहा है। बातचीत में हमास गाजा में राहत सामग्री और डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति के लिए पांच दिनों के युद्ध विराम की शर्त रखी है।
  • हमास लड़ाकों ने इजरायल से 229 लोगों का अपहरण किया था और उन्हें गाजा में विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर रखा है। इजरायली सरकार के मुताबिक, बंधकों में आधे से ज्यादा विदेशी हैं, जो 25 देशों से आए थे। इनमें से चार महिलाओं को हमास ने रिहा कर दिया है, जबकि 50 के इजरायली हमलों में मारे जाने की जानकारी दी है।
  • गाजा क्षेत्र के आधे से अधिक यानी 2.3 मिलियन फलस्तीनी अपने घरों से भाग गए हैं। इनमें से सैकड़ों-हजारों ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूलों में बने आश्रयों और अस्पतालों में हजारों घायल रोगियों के साथ शरण लिया है। हाल के दिनों में इजरायली हमलों में कई उत्तरी अस्पतालों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे लोगों में अब भी काफी डर है।
  • गाजा में कई हफ्तों से कोई बिजली ठप हो गई और इजरायल ने अस्पतालों और घरों के लिए आपातकालीन जनरेटर को बिजली देने के लिए आवश्यक ईंधन पर भी रोक लगा दी है। गाजा में इजरायल ने संचार व्यवस्था भी आंशिक रूप से ठप कर दी है। हालांकि, कुछ जगहों पर अब भी संचार व्यवस्था बहाल नहीं की गई है।
  • कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायली-फलस्तीनी हिंसा भी बढ़ी है। इजरायली सैन्य प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि गाजा में जमीनी अभियान उत्तर की ओर केंद्रित है, जिसमें गाजा शहर भी शामिल है। इस क्षेत्र को हमास का गुरुत्वाकर्षण केंद्र भी कहा जाता है। इस सप्ताह इजरायली सेना गाजा के मुख्य उत्तर-दक्षिण राजमार्ग पर पहुंच गई है, जिसके कारण लोगों ने लिए अब क्षेत्र छोड़कर भागना मुश्किल हो सकता है।
  • सेना ने कहा कि उसने पिछले दिन लगभग 300 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया और सैनिकों ने एंटी टैंक मिसाइलों और मशीनगनों से लैस फलस्तीनी आतंकवादियों के साथ कई लड़ाइयां लड़ीं। हमास की सैन्य शाखा ने कहा कि उसने क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर इजरायल और गाजा के बीच एक बंद सीमा के पास इजरायल बलों पर मोर्टार राउंड दागे।
Filed under World

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.