Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 26°C

जंग के बाद हमास ने कितनों को बनाया बंधक, दिल्ली में इजराइली दूतावास ने लगाए पोस्टर

जंग के बाद हमास ने कितनों को बनाया बंधक, दिल्ली में इजराइली दूतावास ने लगाए पोस्टर

इजराइल और हमास के बीच पिछले 26 दिनों से जंग जारी है. दोनों के बीच सात अक्टूबर को शुरू हुआ यह युद्ध कब तक शांत होगा, इसकी फिलहाल कोई समयसीमा नहीं है. इस बीच इजराइल गाजा में जबरदस्त बमबारी कर रहा है. इजराइली हमले से गाजा में अब तक 8800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास के आतंकियों ने इजराइल के सैंकड़ों नागरिकों को अपहरण कर बंधक बना लिया.

नई दिल्ली में इजरायली दूतावास ने बुधवार को अपने उन्हीं नागरिकों के पोस्टर प्रदर्शित किए, जो अब तक हमास के कब्जे में हैं. इनमें भारी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि 7 अक्टूबर को 2000 से अधिक आतंकी गाजा पट्टी से सीमा पार कर इजराइल में घुस गए और हमास के लड़ाकों ने 200 से अधिक निर्दोष नागरिकों का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ गाजा ले गए. ये इजराइली नागरिक फिलहाल कहां हैं, इसका कोई अता पता नहीं है.

हमास ने किसी को नहीं छोड़ा, पार की बर्बरता की हद

हमले के बाद हमास के आतंकियों ने किसी को नहीं छोड़ा. उसने बर्बरता की हद पार कर दी. 9 महीने से लेकर 80 साल की उम्र के 3000 से अधिक महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को घायल कर दिया. महिलाओं के साथ बलात्कार किया, उन्हें पीटा और क्रूरतापूर्वक उनके प्रियजनों से अलग कर दिया. बता दें कि हमास के कब्जे में अभी भी 200 से अधिक इजराइली नागरिक हैं.

बीते दिनों ने हमास ने चार लोगों को रिहा किया था. हमास ने जंग के 13 दिन बाद यानी 20 अक्टूबर को अमेरिकी मां-बेटी को रिहा किया था. इसके कुछ दिन बाद दो इजराइली महिला को बंधक से मुक्त किया था.

Filed under Delhi India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.