Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

‘कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को सालों तक अंधेरे में रखा’, अमित शाह ने शिवपुरी में जमकर साधा निशाना

‘कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को सालों तक अंधेरे में रखा’, अमित शाह ने शिवपुरी में जमकर साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शिवपुरी में हैं। यहां उन्होंने शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप वोट डालते समय इस बात का ध्यान रखिए कि डबल इंजन सरकार बदलाव किया है। गृह मंत्री ने कहा, ” वोट डालते समय यह मत सोचिए कि आप विधायक, सीएम चुनने या बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट कर रहे हैं, लेकिन वोट डालते समय यह ध्यान रखें कि डबल इंजन सरकार ने बदलाव किया है।”

‘कांग्रेस ने सालों तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा’

उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश ‘बीमारू राज्य’ से बना ‘बेमिसाल राज्य’…आपका एक वोट यह सुनिश्चित करेगा कि अगले 5 साल में यहां किसकी सरकार होगी। एक तरफ कांग्रेस है, जिसने कई सालों तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा, इसे ‘बीमारू’ राज्य बनाए रखा। दूसरी तरफ भाजपा सरकार है, जिसने 18 वर्षों में किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, महिलाओं, आदिवासियों और युवाओं के कल्याण के लिए काम किया है…”

‘हिम्मत है तो कमलनाथ सवालों का जवाब दें’

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जब-जब मौका मिला। उसने अपना घर भरने का काम किया और भाजपा ने उसके विपरीत विकास करने का काम किया। मैं आज यहां से कमलनाथ को कहने आया हूं कि जरा भी हिम्मत है, तो मेरी बातों का जवाब देना। आप जब 2002 में मध्य प्रदेश छोड़कर गए तब प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ रुपये था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में प्रदेश का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ है।

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.