Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 26°C

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण को लेकर बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा- पराली जलाने पर रोक लगाएं

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण को लेकर बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा- पराली जलाने पर रोक लगाएं

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की वजह से हवा जहरीली हो गई है और लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है। इस बीच इस मुद्दे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से पराली जलाने पर रोक लगाने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब से कहा कि हमारा मानना ​​है कि हर समय राजनीतिक लड़ाई नहीं हो सकती। हम चाहते हैं कि यह (पराली जलाना) बंद हो। हम नहीं जानते कि आप यह कैसे करते हैं, यह आपका काम है। लेकिन इसे रोका जाना चाहिए। तुरंत कुछ करना होगा।

आज सुबह का क्या हाल था?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। वायु प्रदूषण की वजह से लोग अपने घरों से निकलने से भी कतरा रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 432, आर के पुरम में 437, पंजाबी बाग में 439 और न्यू मोती बाग में 410 दर्ज किया गया।

दिल्ली में ऑड-ईवन सिस्टम लागू होगा

दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार फिर से ऑड ईवन सिस्टम लागू करेगी। 13 नवंबर से 20 नवंबर तक के लिए ये सिस्टम लागू किया जाएगा। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से ये फैसला सोमवार को लिया गया था।

इसके अलावा दिल्ली में 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों की क्लास ऑफलाइन होगी। यानी उन्हें स्कूल जाना होगा। वहीं 6वीं क्लास से ऊपर के बच्चों की क्लास ऑनलाइन होगी। अभी ऑफिसों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ये फैसला दिवाली के बाद होगा। अगर हवा की स्पीड बढ़ती है तो प्रदूषण के जमाव में राहत मिलेगी। इसी के अनुसार आगे के निर्णय होंगे।

Filed under Delhi India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.